Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूर्यकुमार यादव की एडवाइज ने मेरा माइंडसेट बदला: नेहल वढेरा

ट्राइडेंट स्टालियंस के कप्तान को दिग्गजों की सलाह ने की मदद, अब वे युवाओं को मोटिवेट कर रहे

Sports News, Cricket, Trident Stallions, Nehal Wadhera, Suryakumar Yadav, Sher-e-Punjab T20 Cup, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस ने युवा टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और कप्तान नेहल वढेरा युवाओं के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव की एडवाइस ने उनका गेम को लेकर माइंडसेट पूरी तरह से बदल दिया। नेहल ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ऐसे नाम हैं जिन्हें मैं हमेशा फॉलो करता हूं। 

आईपीएल में मुंबई की ओर से मुझे रोहित भाई और सूर्या भाई के साथ खेलने का मौका भी मिला। दोनों बहुत सपोर्ट करते हैं। सूर्या भाई की एडवाइस हमेशा मेरे काम आती है। 

आईपीएल में मैं उनके साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा था। वो मेरे पास आए और कहा कि प्रेशर नहीं लेना है, जो अच्छा बाल है उसे रिस्पेक्ट दे और जो खराब बॉल है उसपर शॉट लगा। 

स्कोरबोर्ड को नहीं देखना, यही सोच कि हम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी इस बात ने मेरा प्रेशर पूरी तरह से हटा दिया। 

मैंने जब दो फिफ्टी की तो वे मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका अनुभव मेरे काम आया। 

मुझे लगा मैंने कुछ नया सीखा है और अब मैं यही अनुभव अपनी टीम के युवाओं से साझा कर रहा हूं। नेहल ने टीम की वापसी पर कहा कि हमने शुरुआत में दो मैच गंवा दिए थे, लेकिन ये लीग टूर्नामेंट है तो हर टीम के पास 10 मैच थे। 

आपके पास वापसी का मौका होता है और कोचिंग स्टाफ का इसमें बहुत बड़ा रोल रहा। उन्होंने हर प्लेयर से मीटिंग की और सभी को विश्वास दिलाया कि वे जीत सकते हैं। 

कप्तान ने कहा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत है और हम उसी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। शुरू के मैच में बॉलिंग अच्छी नहीं थी, क्योंकि हमारी युवाओं की टीम है। 

उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन अब हमारे गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं। वे आसानी से बल्लेबाजों को रन नहीं देते। उदय पाजी और गगनदीप पाजी ने उनकी काफी मदद की है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Trident Stallions , Nehal Wadhera , Suryakumar Yadav , Sher-e-Punjab T20 Cup , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD