Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज़ 2022 स्टेट राउंड के विजेताओं को सम्मानित किया

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में आने के बाद से पिछले 9 वर्षों में भारत में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम कई गुना बदल गया है: अनुराग सिंह ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jul 2023

Last updated on: Jul 23, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 72 स्कूली छात्रों को फिट इंडिया क्विज़ स्टेट राउंड के दूसरे एपिसोड में उनकी सफलता पर सम्मानित किया।यह सम्मान मुंबई में एक कार्यक्रम में दिया गया। 72 छात्र अपने-अपने राज्य में टॉप स्थान हासिल करने वाले हैं और अब फिट इंडिया क्विज़ के राष्ट्रीय दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगे जो स्टार स्पोर्ट्स और डिजनी हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।

प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के विजेता स्कूल को कुल 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि स्कूल के 2 छात्रों की टीम को कुल 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। राज्य प्रथम रनर-अप स्कूल को 1 लाख रुपये और छात्रों को कुल 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसी प्रकार, स्टेट सेकेंड रनर-अप स्कूल को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला और भाग लेने वाले छात्रों को कुल 5,000 रुपये का पुरस्कार मिला।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में आने के बाद से पिछले 9 वर्षों में भारत में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम कई गुना बदल चुका है। यह हमारी रिकॉर्ड पदक तालिकाओं में दिखाई दे रहा है, चाहे वह ओलंपिक हो, पैरालिंपिक हो या राष्ट्रमंडल खेल हो। मेरा मानना है कि हम इस सितंबर में एशियाई खेलों में सर्वोच्च पदक भी हासिल करेंगे। ”

फिजिकल फिटनेस की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा, “भारत में हर गुजरते दिन मोटापे और हार्ट संबंधी बीमारियों के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। युवाओं में भी स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। इसका एकमात्र समाधान खेल के मैदान में जाना है।' अब फिट इंडिया क्विज़ का उद्देश्य फिटनेस का संदेश देना और स्कूली छात्रों को भारत के खेल इतिहास से अवगत कराना है। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए, हम खेल को स्कूल में मुख्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। यह अब केवल को-करिकुलर एक्टिविटी नहीं रह गई है। विभिन्न मंचों पर शिक्षा और खेल को एक साथ जोड़ा जा रहा है।''राज्य/केंद्रशासित प्रदेश दौर के लिए कुल 348 स्कूलों और 418 छात्रों का चयन किया गया था। इन छात्रों में 39% छात्राएं थीं।

चयनित स्कूलों ने दो छात्रों की एक टीम बनाई, जिन्होंने वेब राउंड की एक सीरीज के जरिये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा की। 36 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश चैंपियनों की पहचान के लिए कुल 120 राउंड आयोजित किए गए। राज्य/केंद्रशासित प्रदेश चैंपियन के रूप में पहचाने गए 36 स्कूलों में से 12 सरकारी स्कूल हैं।

स्कूलों के लिए फिट इंडिया नेशनल फिटनेस एंड स्पोर्ट्स क्विज़ का दूसरा संस्करण पिछले साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल और गृह मंत्रालय श्री निसिथ प्रमाणिक द्वारा केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया था।

फिट इंडिया क्विज़ के पहले संस्करण की सफलता के बाद, दूसरे संस्करण को बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिली। क्विज़ के दूसरे संस्करण में भारत के 702 जिलों के 16,702 स्कूलों के 61,981 छात्रों की भारी भागीदारी देखी गई है। इसकी तुलना में, फिट इंडिया क्विज़ के पहले संस्करण में 13,502 स्कूलों के कुल 36,299 छात्रों ने भाग लिया। पहले संस्करण की तुलना में क्विज़ के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या में 70% की बढ़ोतरी देखने को मिली।

इतनी बड़ी भागीदारी की बात करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को हर माध्यम से बरकरार रखा जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से बहुत सारे छात्र हैं - चाहे वह अंडमान और निकोबार, कारगिल, लक्षद्वीप और अन्य हिस्से हो। इससे सभी छात्रों को अपने संपर्क बनाने का शानदार मौका मिलता है और यह भी सुनिश्चित होता है कि उनके बीच भरपूर सांस्कृतिक आदान-प्रदान हो रहा है।''

फिट इंडिया क्विज़ स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खेल और फिटनेस पर भारत की सबसे बड़ी क्विज़ है। स्कूली बच्चों के बीच फिट इंडिया के संदेश को प्रचारित करने और स्कूलों में इसकी उपस्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से 2020 में क्विज़ का शुभारंभ किया गया था। क्विज़ में कुल ₹ 3.25 करोड़ के नकद पुरस्कार स्कूल और छात्रों को प्रदान किए जाते है। 

यह देश के हर कोने से छात्रों को खेल और फिटनेस में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच प्रदान करता है।राष्ट्रीय दौर के बाद विजेता स्कूल को कुल 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि प्रथम उपविजेता और दूसरे उपविजेता स्कूल को क्रमशः 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये मिलेंगे।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD