Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लाहौल आलू उत्पादक सहकारी विपणन एवं विधायन सोसाइटी ने देश-विदेश में बनाई अपनी अलग पहचान…उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार

एलपीएस के कारगा में 57 वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त ने कहा, नगदी फसलों पर भी फोकस करें सोसाइटी

Himachal Pradesh, Himachal, Kyelang, Lahaul and Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 23 Jul 2023

Last updated on: Jul 23, 2023, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की लाहौल आलू उत्पादक सहकारी विपणन एवं विधायन समिति तांदी ने 57 वाँ वार्षिक अधिवेशन कारगा में आयोजित किया ।वार्षिक अधिवेशन में जिला लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि लाहौल आलू उत्पादक सहकारी विपणन एवं विधायक समिति तांदी ने बीज आलू के विपणन में अग्रणी भूमिका अदा कर देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर जिला लाहौल स्पीति को गौरवान्वित किया है|

उन्होंने लाहौल आलू सोसाइटी के 1966 से कार्यशील होने पर सोसाइटी के तत्कालीन प्रबंधन के सदस्यों व वर्तमान में सहयोगियों के बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान प्रबंधन समिति ने सभा के प्रबंधन को बेहतर बनाने व आय के विभिन्न साधनों को जुटाने के लिए बेहतर कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि नगदी फसलों गोभी,मटर, ब्रोकली व आइसबर्ग जैसी फसलों के तथा इनके गुणात्मक बीज विपणन पर भी सोसायटी द्वारा फोकस किया जाए जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इससे पूर्व एलपीएस के अध्यक्ष सुदर्शन जसपा ने उपायुक्त राहुल कुमार का टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी भी मौजूद रहे उन्होंने भी अपने बहुमूल्य सुझावों को किसानों के साथ सांझा किया।

अध्यक्ष सुदर्शन जसपा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार का इस अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पर व निदेशक मंडल के सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि एलपीएस के सभी मेहनतकश सदस्यों के सभा के प्रति अटूट विश्वास व बहुमूल्य मार्गदर्शन से सभा ने अपने 57वें वर्ष में प्रवेश कर कई उतार-चढ़ाव देखे।

लेकिन इसके बावजूद भी लोगों के सहयोग से इस संस्था को सहकार आंदोलन के क्षेत्र में सिरमौर बनने का गौरव हासिल हुआ | उन्होंने यह भी कहा कि सभा की आमदनी को बढ़ाने में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं | उन्होंने वर्ष 2022 -23 के कार्यकलापों के विषय में भी वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सुदर्शन जसपा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाहरी व्यापारियों जिनके द्वारा बीज आलू के सरकार के प्राधिकृत कंपनी के पंजीकरण का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है इनसे बीज आलू खरीदने से किसान बचें ।ताकि यहां के बीज आलू के गुणवत्ता बनी रहे और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। अधिवेशन में गत वर्ष की कार्यवाही की प्रस्तुति एवं पुष्टि पर भी विचार विमर्श किया गया।

वार्षिक रिपोर्ट 2022- 23 पर विचार के उपरांत अनुमोदन, अंकेक्षण पत्र,लाभ हानि लेखा, व्यापार लेखा एवं विवरण पर चर्चा की गई तथा नए सदस्यों के पंजीकरण व परिवर्तन तथा फूलगोभी सहित अन्य नगदी फसलों के विपणन बारे भी विचार विमर्श किया गया ।वार्षिक अधिवेशन में उपाध्यक्ष मंगल चंद ठाकुर, निदेशक मंडल के सदस्य तेनजिंग नोर्बू, प्रेम सिंह व एमडी अशोक कुमार सहित एलपीएस के सदस्य गण सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Kyelang , Lahaul and Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD