Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को टोहाना और फतेहाबाद के बाढ़ ग्रस्त गावों का किया दौरा

बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना और उनके दुखों को सांझा किया

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद/टोहाना , 22 Jul 2023

Last updated on: Jul 22, 2023, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को टोहाना और फतेहाबाद के बाढ़ ग्रस्त गावों में दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना और उनके दुखों को सांझा किया। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा सरकार की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जा रही न ही सरकार का कोई सरकारी अधिकारी उनकी मदद को आया है। 

चौ. ओम प्रकाश चौटाला को अपने बीच देख कर लोग रोने लगे और कहा कि आज उनके शासन की बहुत याद आ रही है कि कैसे वो कितनी भी विकट स्थिति हो हर समय लोगों के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे। लोगों ने बताया कि स्थानीय लोग ही आपस में मिलकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं जिसमें इनेलो पार्टी से जुड़े लोग भी खाने और पीने के पानी की मदद कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अंबाला और पंचकुला के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरा कर अपनी आंखों से देखा है कि लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। टोहाना में भी किसानों की फसल तो बची ही नहीं है। जिनके घर पानी से डूब गए हैं उनको हर तरह का भारी नुकसान पहुंचा है। 

लोगों का सारा सामान बह गया है। लोग भूख और प्यास से मर रहे हैं, दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, मकान ढह गए हैं जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। 

उन्होंने सरकार से मांग की कि बेमौसमी बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सरकार द्वारा 50 हजार रूपये प्रति एकड़ और जिन व्यक्तियों की मौत हुई है उन्हें कम से कम 10 लाख रूपये मुआवजा तुरंत दिया जाए।  

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD