Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ट्राइडेंट स्टालियंस ने सुपर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया

नेहल वढेरा ने खेली 80 रन की पारी, सनवीर सिंह की 83 रन की पारी गई बेकार

Sports News, Cricket, Trident Stallions, Super Strikers, Sher-e-Punjab T20 Cup, Punjab Cricket Association, PCA, IS Bindra Stadium, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Jul 2023

Last updated on: Jul 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) द्वारा आयोजित शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस ने तीसरी जीत हासिल की और उन्होंने जेके सुपर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया। सनवीर सिंह ने 83 रन की पारी खेलकर स्ट्राइकर्स का स्कोर 174/5 रन तक पहुंचाया। 

जवाब में नेहल वढेरा ने 80 रन की पारी खेलकर टीम ट्राइडेंट स्टालियंस को 6 विकेट से जीत दिला दी। आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले मैच में जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। 

टीम के लिए सनवीर सिंह ने अच्छी पारी खेली और स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन तक पहुंचाया। सनवीर सिंह ने 49 गेंद पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। 

अनमोल मल्होत्रा ने 26 रन बनाए। ट्राइडेंट की ओर से आर्यमान ने 2 विकेट लिए। हर्षदीप और नेहल को 1-1 सफलता मिली। 

जवाब में ट्राइडेंट स्टालियंय को आते ही दो झटके लगे। विहान 9 रन बनाकर और शिवेन रखेजा 16 रन बनाकर आउट हो गए। नेहल वढेरा ने टीम को मजबूत किया और एक छोर से लगातार रन बनाए। 

उन्होंने 37 गेंद पर 80 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

शहबाज ने 23 और सलिल अरोड़ा ने 26 रन जोड़े, जबकि गौरव चौधरी ने 11 गेंद पर 13 रन जोड़कर ट्राइडेंट को जीत दिला दी। स्टालियंस ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। 

सनवीर सिंह ने 3 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Trident Stallions , Super Strikers , Sher-e-Punjab T20 Cup , Punjab Cricket Association , PCA , IS Bindra Stadium , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD