Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पी.डी.एस.ए. पंजाब के मैंबर एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए देंगे

कुल 10 लाख रुपए बनेगा 500 कृषि विकास अफ़सरों और बाग़बानी विकास अफ़सरों से प्राप्त एक दिन का वेतन

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2023

Last updated on: Jul 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब के कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां से प्रेरणा लेते हुए प्लांट डाक्टर्ज़ सर्विसिज़ एसोसिएशन पंजाब (पी.डी.एस.ए) ने अपने एक दिन का वेतन, जो कुल 10 लाख रुपए बनता है, मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का फ़ैसला किया है। बता दें कि कृषि मंत्री ने इसी हफ्ते मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने का वेतन सहायता के तौर पर दिया है। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विकास अफ़सरों और बाग़बानी विकास अफ़सरों की साझा प्रतिनिध संस्था ‘प्लांट डाक्टर्ज़ सर्विसिज़ एसोसिएशन’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री द्वारा राज्य भर में कृषि और बाग़बानी क्षेत्र में की जा रही नई पहलकदमियों के लिए उनकी सराहना की। 

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के मिसाली कार्यों से प्रभावित होते हुए उन्होंने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अपना सहयोग देने हेतु साझे तौर पर फ़ैसला किया है कि एसोसिएशन के समूह मैंबर, जिनमें 500 कृषि विकास अफ़सर और बाग़बानी विकास अफ़सर शामिल हैं, अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में देंगे ताकि इस नेक और हमदर्दी-भरपूर कार्य द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा सके और लोगों के पुनर्वास के यत्नों में सहायता की जा सके। एसोसिएशन की तरफ से योगदान के तौर पर कुल 10 लाख रुपए की रकम दी जाएगी जिसका प्रयोग राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों और जरूरतमंद किसानों की सहायता की जाएगी। 

पी.डी.एस.ए. के सदस्यों की सराहना करते हुये कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि एकता और हमदर्दी के साथ काम करके हम सामूहिक तौर पर चुनौतियों पर काबू पाने समेत समाज के कल्याण के लिए योगदान डाल सकते हैं। एसोसिएशन के प्रधान डा. जसविन्दर सिंह ने कहा कि समूह मैंबर कृषि मंत्री का तह-ए-दिल से धन्यवाद करते हैं, जिनकी लगन और नेतृत्व स्वरूप उनकी संस्था को इस नेक कदम के लिए प्रेरणा मिली है।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD