Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्राइडेंट स्टालियंस की तीसरी जीत, सुपर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से रौंदा

नेहल वढेरा ने 37 गेंद पर खेली 80 रन की कप्तानी पारी, आर्यमान सिंह ने झटके दो विकेट

Sports News, Cricket, Trident Stallions, JK Super Strikers, Sher-e-Punjab T20 Cup, IS Bindra Stadium, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Jul 2023

Last updated on: Jul 21, 2023, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी जीत दर्ज की। टीम ट्राइडेंट ने छठे लीग मैच में जेके सुपर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया। 

मैच में सुपर स्ट्राइकर्स ने पहले 20 ओवर में 175/5 रन बनाए और जवाब में ट्राइडेंट ने 17.1 ओवर में ही 175/4 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी। आईपीएल स्टार नेहल वढेरा ने कप्तानी पारी खेली और 37 गेंद पर 80 रन बनाए।

आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले गए लीग मुकाबले में जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। ट्राइडेंट के गेंदबाजों ने उन्हें हावी होने का मौका नहीं दिया और वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके। 

टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। कप्तान सनवीर सिंह ने 49 गेंद पर 83 रन बनाए। 

ट्राइडेंट की ओर से आर्यमान सिंह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि हर्षदीप सिंह और नेहल वढेरा को 1-1 विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे ट्राइडेंट स्टालियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

विहान मल्होत्रा 9 रन बनाकर लौटे और शिवेन रखेजा को 16 रन पर आउट करार दिया गया। इसके बाद नेहल वढेरा ने एक छोर से ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए। 

शाहबाज ने उनका साथ देते हुए 23 रन बनाए। नेहल ने 37 गेंद पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। 

सलिल अरोड़ा ने 15 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए और गौरव चौधरी ने 11 गेंद पर नाबाद 13 रन जोड़कर टीम को 17 गेंद पहले ही जीत दिला दी। ट्राइडेंट ने 17.1 ओवर के बाद 4 विकेट पर 175 रन बना लिए। 

सनवीर सिंह ने तीन विकेट हासिल किए, जसइंदर को एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Trident Stallions , JK Super Strikers , Sher-e-Punjab T20 Cup , IS Bindra Stadium , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD