Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रैस वार्ता कर भाजपा गठबंधन सरकार पर बोला जोरदार हमला

प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि आज कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है : चौ. ओम प्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2023

Last updated on: Jul 20, 2023, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रैस वार्ता कर भाजपा गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा देश के भाईचारे को खत्म कर रही है वहीं जनता के टैक्स के पैसे अमीरों को लूटा रही है। भाजपा के राज में प्रदेश में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी हैं, जनता को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही है, तो फिर ये लाखों करोड़ का कर्जा किस बात का है। 

ये विडंबना है कि आज जो बच्चा पैदा होता है वो लाखों रूपए का कर्जा लेकर पैदा होता है। इनेलो पार्टी के वर्ष 2004-5 में सत्ता में जाने के समय प्रदेश पर कुल कर्ज की राशि 23,679 करोड़ रूपये थी। कांग्रेस के शासनकाल में यह कर्ज की राशि बढक़र 81,806 करोड़ रूपये हो गई यानि लगभग 350 प्रतिशत बढ़ गई। वर्तमान गठबंधन सरकार में इस वर्ष के बजट में कर्ज की राशि का अनुमान 2.85,885 करोड़ रूपये दिखाया गया है। 

सम्भावना यह है कि इस वर्ष के अंत तक कर्ज की राशि लगभग 3 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी। प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि आज कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तीन माताएं हैं जिन्हें हम पूजते हैं। एक जो हमें जन्म देती है और हमारी परवरिश करती है। दूसरी, हमारी धरती माता है जिसके पैदा किए हुए अन्न से देश के लोगों का पेट भरता है और शरीर को बल मिलता है। 

तीसरी, हमारी गऊ माता है जिसके दूध और घी के सेवन से हमारे युवा बलिष्ठ और ताकतवर बनते हैं और बार्डर पर देश की रक्षा करते हैं। बेहद दुख की बात है कि भाजपा सरकार ने तीनों माताओं की बेकद्री की हुई है। हमारी माताओं और बहनों को सरेआम अपमानित किया जा रहा है, धरती माता का दोहन किया जा रहा है और गऊशालाओं में गऊ माता भूख से मर रही हैं।

परिवर्तन यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह द्वारा की जा रही यात्रा को लोगों को भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जिस भी गांव से यात्रा निकलती है तो समूचा गांव उस यात्रा में शामिल होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से देश और प्रदेश में बदलाव आएगा, भाजपा गठबंधन के कुशासन का अंत होगा और किसान और कमेरे की पार्टी इनेलो की सरकार बनेगी।

इनेलो सुप्रीमो ने चुनाव लड़ने के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव लडऩे या न लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। अगर पार्टी टिकट देगी तो जरूर चुनाव लड़ूंगा। गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह जगजाहिर है कि देश की सभी विपक्षी पार्टियों का एक गठबंधन बनाने बारे सबसे पहले इनेलो ने वर्ष 2022 में पहल की थी जिसके कारण आज यह महागठबंधन बन चुका है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ घोषणाएं भी की जिसमें उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए बुढ़ापा सम्मान पेंशन प्रति पात्र व्यक्ति प्रतिमाह 7500 रुपये दी जाएगी। गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है उनको ब्याज सहित बकाया पेंशन की राशि अदा की जाएगी। प्रत्येक घर में एक युवा को नौकरी/रोजगार दिया जाएगा। 

जिन पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाएगी उन्हें प्रतिमाह 21 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। प्रत्येक घर में प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गृहिणी को 1100 रूपये प्रतिमाह रसोई के खर्च के लिए दिए जाएंगे। प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक 100 वर्गगज के प्लाट पर मकान बनाकर दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल जाएगी। 

प्रत्येक गांव में महिलाओं के लिए सत्संग भवन बनवाए जाएंगे। प्रदेश की जनता की परेशानियों को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा जारी सभी प्रकार के पोर्टलों को बंद करके केवल राशन कार्ड के आधार पर सुविधाएं दी जाएंगी। बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर नये मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर गहन विचारविमर्श करने के बाद ही ये घोषणाएं की गई हैं। 

इसलिए इन सभी घोषणाओं को पूरी करने में पार्टी सक्षम है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने बाढग़्रस्त इलाकों में दौरा कर अपनी आंखों से देखा है कि लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। लोग भूख और प्यास से मर रहे हैं, दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, मकान ढह गए हैं जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। 

इतना नुकसान होने के बाद भी भाजपा गठबंधन सरकार लोगों की कोई मदद नहीं कर रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेमौसमी बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सरकार द्वारा 50 हजार रूपये प्रति एकड़ और जिन व्यक्तियों की मौत हुई है उन्हें कम से कम 10 लाख रूपये मुआवजा दिया जाए।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD