Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर द्वारा पंजाब विधान सभा स्पीकर के साथ मुलाकात

कुलतार सिंह संधवां ने कॉमनवैल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2023 में शानदार जीत के लिये अमरजीत गुरू की पीठ थपथपाई

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2023

Last updated on: Jul 19, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज हाल ही में नोएडा में हुयी कॉमनवैल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2023 के दौरान वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाले बेमिसाल वेटलिफटर अमरजीत गुरू के साथ मुलाकात की।गाँव गुणाचौर ( एस. बी. एस. नगर) के रहने वाले राज कुमार के पुत्र अमरजीत गुरू ने पिछले 13 सालों से वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में पूरी लगन और हुनर स्वरूप शानदार प्रदर्शन किया है।

अपनी सख़्त मेहनत और कामयाबी के नये आयाम छूने की निरंतर कोशिश के कारण वह देश के सर्वोच्च वेटलिफटरों में एक गौरमवयी स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है।यहाँ पंजाब विधान सभा सचिवालय में हुई मीटिंग के दौरान स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने अमरजीत गुरू की कॉमनवैल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्राप्ति के लिए सराहना की।

उन्होंने अमरजीत गुरू की खेल के प्रति वचनबद्धता की सराहना की और पंजाब के एक मेहनती नौजवान एथलीट को राष्ट्रीय स्तर पर चमकता देख कर मान प्रकट किया।बातचीत के दौरान स. संधवां ने अमरजीत गुरू को उसके भावी यत्नों के लिए पूर्ण समर्थन और प्रोत्साहन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अमरजीत गुरू जैसे प्रतिभाशाली एथलीटों को उत्साहित करने और उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरने के लिए ज़रुरी संसाधन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

इस मौके पर नवांशहर के विधायक स. नछत्तर पाल भी उपस्थित थे। उन्होंने अमरजीत गुरू को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की शानदार प्राप्ति ने न सिर्फ़ उसके परिवार और पैतृक शहर का नाम रौशन किया है बल्कि राज्य भर के नये खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD