Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को पंचकुला जिला के बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया

भाजपा गठबंधन सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही: चौ ओम प्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकुला , 19 Jul 2023

Last updated on: Jul 19, 2023, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को पंचकुला जिला के कालका एवं पंचकुला विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों ने बताया कि सरकार ने बिना किसी अग्रिम चेतावनी के डैम से पानी छोड़ दिया जिसके कारण लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। 

बाढ़ की चपेट में आने से सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं और लोगों का करोड़ों रूपए का नुकसान हो गया है। खेतों में खड़ी सारी फसलें बर्बाद हो गई हैं। गांवों में न बिजली है और न ही पीने का पानी है। 

गावों से निकलने वाले सभी रास्ते खत्म हो चुके हैं लोगों को 20 किमी घूमकर गांव आना पड़ रहा है। अभी तक एक भी सरकारी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया और सरकार की तरफ से उन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि बाढ़ से लोगों का जो नुकसान हुआ है उसकी भाजपा सरकार ने तो कोई भरपाई नहीं करनी। लेकिन इनेलो की सरकार बनने पर जो नुकसान बाढ़ से लोगों का हुआ है उसे हम पूरा करेंगे साथ ही सारी सुविधाएं देंगे। 

भाजपा गठबंधन सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां बदल रही है और भाजपा गठबंधन सरकार का पतन निश्चित है अब जब भी चुनाव होंगे हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। 

गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए मजबूत गठबंधन का होना बहुत जरूरी है।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD