Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा बाढ़ के नुकसान का जायज़ा लेने के लिए प्रभावित गाँवों का दौरा, हर संभव मदद का भरोसा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Sakshi Sawhney, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 18 Jul 2023

Last updated on: Jul 18, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज समाना हलके के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया। सरकारी अमले के साथ गाँव वजीदपुर, जाहलां, बिशनपुर छन्ना, कौरजीवाला, कल्याण, उच्चा गाऊं, इंद्रपुरा, धर्मकोट, खेड़ी मणीआ, दुघाट और ददहेड़ा आदि गाँवों के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ के कारण हुए फसलों और वित्तीय नुकसान सहित अन्य बुनियादी ढांचे को पहुँचे नुकसान का जायज़ा लिया।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने निजी तौर पर प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेते हुये बाढ़ के कारण लोगों को पेश वास्तविक चुनौतियों के बारे जानने के लिए गाँवों निवासियों के साथ बातचीत की। ज़िक्रयोग्य है कि बाढ़ ने खड़ी फ़सलों, पशुओं और घरों को काफ़ी नुकसान पहुँचाया है जिससे लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

अपने दौरे के दौरान स. जौड़ामाजरा ने प्रभावित गाँव वासियों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा करते हुये उनको मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों की समस्याओं के बारे पहले भी मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को अवगत करवाया है और अपील की है कि राहत और पुनर्वास के कामों में और तेज़ी लाई जाये।

इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत के मौके पर स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि बाढ़ के कारण इलाके के लोगों को भारी परेशानी हुई है परन्तु मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार यह यकीनी बनाऐगी कि इस कुदरती आपदा के प्रभाव को कम करते हुये प्रभावित परिवारों को जल्दी से जल्दी अपेक्षित राहत और सहायता प्रदान की जाये।

कैबिनेट मंत्री स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने बाढ़ के पानी के कारण फ़सलों के हुए नुकसान समेत लोगों के अन्य नुकसान का सही मूल्यांकन करने के लिए तुरंत विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं जिससे प्रभावी राहत उपाय तैयार करने समेत प्रभावित किसानों व निवासियों को तुरंत सहायता बाँटने में मदद मिलेगी।

बाढ़ से बचाव के लिए भावी रणनीति सांझा करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पेड़ों और अन्य कूड़ा-कर्कट के कारण बंद हुई झंबो ड्रेन की अपेक्षित सफ़ाई करवाई जायेगी और इसको चौड़ा करने समेत इसके किनारों को मज़बूत किया जायेगा और जहाँ ज़रूरत हुई, वहां नई पाईपें डाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले समय में बने साईफ़नों के बंद होने के कारण पानी के कुदरती बहाव में जहाँ कहीं रोक लगी है, वह बहाल करके ज़रूरत मुताबिक सड़कों पर नए साईफ़न भी बनाऐ जाएंगे ताकि पानी के कुदरती बहाव में रोक न लगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने लोगों की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वास के लिए हर अपेक्षित सहायता और साधन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री ने लोगों को इस कठिन समय के दौरान हिम्मत से काम लेने की अपील की। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी ज़िंदगी को सामान्य की तरह बनाने के लिए अथक मेहनत कर रही है। इस मौके पर गुरदेव सिंह टिवाणा, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, बलकार सिंह राजगढ़, एस.डी.एम. डॉ. इस्मत विजय सिंह, नायब तहसीलदार पवनदीप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Sakshi Sawhney , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD