Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने किया जोबरंग पुल का मुआयना

कहा पुल अभी सुरक्षित है खतरे की कोई बात नहीं है, ग्रामीण भयभीत ना हो

Himachal Pradesh, Himachal, Kyelang, Lahaul and Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 16 Jul 2023

Last updated on: Jul 16, 2023, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति के जाहलमा नाला में बढ़ रहे जलस्तर से चंद्रभागा नदी के बहाव में अवरोध पैदा होने के कारण शनिवार शाम चंद्रभागा नदी का जलस्तर जोबरंग पुल के ऊपर से बह रहा था जिससे देर रात तक पुल से आवाजाही अवरुद्ध हो गईं थी | जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए थे लेकिन रात को ही जलस्तर कम हो गया । घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जायजा लेने के निर्देश जारी किए।

पुल के साथ गांव की तरफ मार्ग धसने से हल्के वाहनों की आवाजाही भी एतियात के तौर पर रोक दी गई थी।उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, वन मंडल अधिकारी, सहायक आयुक्त,एसडीएम केलांग की संयुक्त टीम ने जोबरंग पुल का जायजा लिया और ग्रामीणों को कहा कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है जलस्तर बढ़ने से पुल को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, खतरे की कोई भी बात नहीं है।

गौरतलब है कि लाहौल घाटी में किसानों की नकदी फसल मटर आइसबर्ग लेट्यूस की फसल तैयार हुई और ग्रामीण इसे सब्जी मंडियों में लें जा रहें।ग्रामीण चिंतित हैं पुल को नुकसान हुआ तो नगदी फसलों के दाम से महरूम रहना पड़ेगा । और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा । उपायुक्त राहुल कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही जोबरंग से लिंगर राशल वैकल्पिक बाईपास का किया निर्माण कार्य आरंभ करवाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि 3 किलोमीटर लंबे इस बायपास मार्ग के एफआरए के तहत जल्द क्लीयरेंस लेकर कार्य आरंभ किया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व वन मंडल अधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वैकल्पिक बायपास मार्ग के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करें और वैकल्पिक मार्ग का कार्य शुरू किया जाए।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते बाईपास मार्ग का निर्माण करना बेहद जरूरी है ताकि इस क्षेत्र की नकदी फसलों को सब्जी मंडियों तक ले जाने में कोई भी दिक्कत पेश न आए। 

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जहालमा नाले के चैनेलाइजेशन के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 20 करोड़ की बृहद कार्य योजना तैयार की गई है जिसे तकनीकी स्वीकृति मिलते ही जल्द कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा । इस मौके पर उन्होंने वन मंडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लिंडूर गांव में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर वन विभाग भूस्खलन रोकथाम के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं ।

जोबरंग पुल पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने जंगली भालूओं द्वारा नगदी फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत करवाते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा इनके आतंक से निजात दिलवाई जाए और ग्रामीणों को उचित मुआवजा भी दिलवाया जाए ।जंगली भालू भी बेखौफ खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं किसान खेतों में कार्य करने से भी घबरा रहे हैं।

 वन मंडल अधिकारी अनिकेत वनवे ने कहा कि जंगली जानवरों की इस समस्या से निपटने के लिए तुरंत मौके पर टीम भेजी जा रही है जो की फसलों के नुकसान का भी जायजा लेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे । अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी एस नेगी ने संयुक्त टीम को जहालमा नाला की वजह से नदी में हो रहे अवरोध को हटाने के तकनीकी पहलुओं पर भी अगवत करवाते हुए कहा कि नाले का जलस्तर कम होते ही अस्थाई हल निकल सकता है । मौके पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Kyelang , Lahaul and Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD