Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला और हंदवाड़ा में सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया

तीन दशकों के बाद बारामूला में सिनेमा की वापसी, दोनों स्थानों पर 100 सीटों वाले बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल बड़ी स्क्रीन का अनुभव प्रदान करेंगे

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Shahid Iqbal Choudhary, Vivek Gupta, Dr Syed Sehrish Asgar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बारामूला , 15 Jul 2023

Last updated on: Jul 15, 2023, 00:00 IST

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बारामूला और हंदवाड़ा में 100 सीटों वाले बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।तीन दशक से अधिक समय के बाद बारामूला में सिनेमा की वापसी हुई है। पिछले साल उपराज्यपाल ने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल का उद्घाटन करके सिनेमा संस्कृति को पुनर्जीवित किया था। 

2022 में श्रीनगर में एक और निजी मल्टीप्लेक्स भी स्थापित किया गया था। उपराज्यपाल ने लोगों को बड़े स्क्रीन का अनुभव प्रदान करने के लिए हर जिले में एक सिनेमा हॉल स्थापित करने का वादा किया है।उपराज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर बारामूला और हंदवाड़ा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिनेमाघर जम्मू-कश्मीर की बढ़ती आकांक्षा का प्रतिबिंब हैं।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत नए बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्देश्य लोगों को मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करना, जीवंत सिनेमा संस्कृति को पुनर्जीवित करना, युवा पीढ़ी को फिर से जीवंत करने, चर्चा करने, सेमिनारों के माध्यम से विचार-विमर्श करने के लिए जगह प्रदान करना है। दोनों स्थानों पर युवाओं के लिए एक कैफे, वीआर, सम्मेलन और सेमिनार सुविधाएं भी होंगी।

बारामूला में उपराज्यपाल ने जिले के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बारामूला को शांति और विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पीआरआई के सदस्यों और नागरिक समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा “बारामूला अब एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट से इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनने की ओर बढ़ रहा है। 

जिले ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रभावशाली प्रगति की है। सभी के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम करने की जम्मू-कश्मीर प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उपराज्यपाल ने कहा, सरकार के संसाधनों पर समाज के हाशिये पर पड़े वर्ग का पहला अधिकार है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा ‘‘सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण ने वंचितों के जीवन में परिवर्तन लाया है। 

हम एक बड़ी आबादी की जबरदस्त रचनात्मक शक्ति का उपयोग करने के लिए समग्र रणनीति पर काम कर रहे हैं।‘‘उन्होंने कहा, पीएमएवाई के तहत भूमिहीनों को जमीन और पक्का घर हजारों परिवारों की पूरी क्षमता को उजागर करेगा और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगा। ‘‘सरकार कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्तिकरण की भावना से भरते देखना चाहती है और मैं इन परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक आशाजनक भविष्य आपका इंतजार कर रहा है।‘‘

बारामूला के शेर, मकबूल शेरवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उपराज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों से विकसित जम्मू कश्मीर की दिशा में नए और महत्वाकांक्षी जम्मू-कश्मीर की अगली 25 साल की यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा “70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में पनप रहे भाई-भतीजावाद, अनैतिक गठजोड़ को व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है। 

इससे कुछ प्रभावशाली लोगों में दहशत फैल गई है और निहित स्वार्थ वाले कई लोग जम्मू-कश्मीर के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने दशकों तक हमारे युवाओं को गुमराह किया है, उनके खिलाफ समाज को सरकार के साथ एकजुट होना चाहिए।‘‘

अध्यक्ष, जिला विकास परिषद, बारामूला सफीना बेग ने मिशन यूथ जैसी पहल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के युवाओं के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले यूटी प्रशासन के निरंतर प्रयासों की सराहना की। जादूज मीडिया के निदेशक राहुल नेहरा ने बताया कि ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड ‘पठान‘ को नए उद्घाटन किए गए सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

मिशन यूथ पूरे यूटी में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल स्थापित करने का प्रयास करता है। पायलट आधार पर पुलवामा, शोपियां, उधमपुर, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, डोडा और बारामूला जिलों में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल शुरू किए गए।बारामूला में उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई 4 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं में एचएसएस कुंजर में नौ कमरों वाली तीन मंजिला इमारत, एचएसएस सुल्तानपोरा में सभागार, जल जीवन मिशन के तहत अचाबल दोआबाग, वड्डराबाद, पंजल्ला और डब्ल्यूएसएस डोलीपोरा फ्रेस्थर में जल आपूर्ति योजनाएं शामिल है।

इस अवसर पर, सीईओ मिशन यूथ डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी, डीआइजी विवेक गुप्ता, उपायुक्त बारामूला डॉ. सैयद सेहरिश असगर, पुलिस, नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, पीआरआई सदस्य, जादूज मीडिया के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रों के प्रमुख नागरिक उपस्थित थे।

 

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Shahid Iqbal Choudhary , Vivek Gupta , Dr Syed Sehrish Asgar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD