Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर कर रही है बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का किया दौरा

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jul 2023

Last updated on: Jul 15, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। 

इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।  केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। 

उन्होंने कहा कि लोगों की  समस्याओं कस समाधान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के गांवों के लिए 70 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से 218 करोड़ रुपए पंजाब में बाढ़ से होने वाले नुकसान के लिए सहायता राशि देने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि सहायता राशि से किसानों और बाढ़ प्रभावित पंजाब की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि यह राशि पारदर्शी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी।  इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने गांवों में उनकी समस्याओं को सुना और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और हर नागरिक की समस्या का निदान उनका प्रयास है। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों तक प्रशासन को निर्देशित किया गया है। 

इस मौके पर  तहसीलदार तपन भनोट, डॉ. दिलबाग राय, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, कुलवंत कौर सरपंच हल्लूवाल, नीला देवी सरपंच कोठी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। 

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD