Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान सरकार प्राकृतिक आपदा के इस समय में पीडि़त लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध- लाल चंद कटारूचक्क

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अब तक पंजाब में 23600 फूड पैकेट वितरित

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 13 Jul 2023

Last updated on: Jul 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहां कहा कि भगवंत मान सरकार भारी बारिशों के कारण आई प्राकृतिक आपदा के कारण संकट में आए सूबे के पीडित लोगों की हर संभव मदद करन के लिए वचनबद्ध है। इसी श्रृंखला में बाढ़ पीडितों को सरकार की तरफ से 40 हज़ार फूड पैकेट तुरंत प्रभाव के साथ वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें से अब तक 23600 पैकेट बांटे जा चुके हैं। 

आज यहां वेरका मिल्क पलांट में अलग-अलग जिलों के लिए तैयार फूड पैकेटों की तीन गाड़ीयों को रवाना करने आए, ख़ुराक और स्पलाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की हिदायतें पर खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों विभाग की तरफ से मोहाली, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और अमृतसर जिलों के वेरका मिल्क प्लांटों में रोज़मर्रा की इन फूड पैकेटें की पैकिंग की जाती है। 

उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में से आई इस मांग के लक्ष्य को कल तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रयासो से बाढ़ पीडितों की मदद की जा रही है, किसी विभाग की तरफ से बचाव कार्य किये जा रहे हैं और किसी की तरफ से उनके हिस्से आए अन्य काम किये जा रहे हैं। 

खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों बारे विभाग को मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से तत्काल मदद के तौर पर ऐसे फूड पैकेट तैयार करने की जि़म्मेदारी दी गई थी, जिसको तनदेही के साथ निभाया गया। इन पैकेटों में ब्रैड्ड, काजू पिनीया, बिस्कुट के पैकेट, मिल्क पैकस, पानी की बोतलों, मोमबत्ती, माचिस, डिस्पोजेबल कप और चम्मच शामिल हैं। 

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से अपनी कैबिनेट के हर एक मंत्री, सरकारी संस्थानों के चेअरमैनों और पार्टी के साथ सम्बन्धित विधायकों को इस संकट की घड़ी में फील्ड में जा कर पीडितों की मदद करने के आदेशों के अंतर्गत हर कोई अपनी-अपनी जि़म्मेदारी तनदेही के साथ निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में दो बातें सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती हैं, पहली बचाव कार्य और दूसरी राहत कार्य। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में समूची प्रशासकी मशीनरी इन कामों में जी- जान से लगी हुई है और सबसे पहली प्राथमिकता लोगों को इस कुदरती प्रकोप से बचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बाढ़ के कारण हुए नुकसान पाई-पाई पीडितों को मुआवज़े के रूप में दी जायेगी क्यों जो किसी की संकट की घड़ी में मदद करनी ही सब से बड़ी परख होती है। 

उन्होंने कहा कि वह सरकार की तरफ से पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि सरकार इस मुश्किल के समय में से उनको बाहर निकालने के लिए हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर डायरैक्टर खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पंजाब, घनश्याम थोरी, वेरका पलांट मोहाली के जी. एम. राजकुमार भी उनके साथ मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD