Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पीने वाले साफ़ पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के निर्देश

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के उच्च अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पीने वाले साफ़ पानी की कोई किल्लत न आने दी जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी हिदायतों अनुसार राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को पीने वाले साफ़ पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाये और जिन इलाकों में पाईपों के द्वारा पानी नहीं पहुंच सकता वहाँ अपेक्षित मात्रा में पानी के टैंकर भेजे जाएँ।

जल सप्लाई भवन, मोहाली में एक समीक्षा मीटिंग के दौरान जिम्पा ने कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, वहाँ के निवासियों की हर प्रकार की ज़रूरतों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हौंसला अफज़ायी करते हुये कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी की तरफ से बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है। 

कजौली वाटर वर्कस को बाढ़ के कारण पहुँचे नुकसान की पूर्ति समय पर करने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की। जिम्पा ने कहा कि पंजाब में पानी सप्लाई की जितनी भी स्कीमें बाढ़ से प्रभावित हुयी हैं जब तक वह पूरी तरह कार्यशील नहीं होती तब तक उनके लाभार्थियों को वैकल्पिक तरीकों के द्वारा पानी सप्लाई किया जाये।

 इस मौके पर उन्होंने ख़ास तौर पर चंडीगढ़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर और लुधियाना सर्कलों के एसईज़ से उनके क्षेत्रों के बारे संपूर्ण जानकारी के लिए और ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जो इलाकों में बाढ़ का ख़तरा बरकरार है वहाँ पहले से ही जल सप्लाई स्कीमों की मोटरों/ट्यूबवैलों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए पुख़्ता कदम उठाए जाएँ। 

उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि लोगों को क्लोरीन वाला पानी मुहैया करवाया जाये जिससे यह पीने योग्य बने। मीटिंग में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवार और विभाग प्रमुख मुहम्मद इशफाक के इलावा विभाग के अन्य उच्च अधिकारी और फील्ड अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD