Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चुडीवाला व डंगरखेड़ा में लोगों को डेंगू के प्रति किया जागरूक

Health, Dr. Vikas Gandhi, Senior Medical Officer, SMO Fazilka, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

सिविल सर्जन फ़ाज़िल्का डा. सतीश गोयल व सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता के दिशानिर्देशानुसार तथा ज़िला महामारी विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोयल व सीएचसी खुईखेड़ा के सीनीयर मेडिकल अफ़सर डा. विकास गांधी के नेतृत्व पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत आज सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते गाँव चुडीवाला धन्ना व डंगरखेड़ा में जागरूकता कैंप लगाया गया। 

इस मौके पर हेल्थ सुपरवाइजर लखविंदर सिंह व रवींद्र सिंह ने लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू से बचने के लिए अपने घरों के आसपास व घरों में रखे खाली बर्तनों में साफ पानी अधिक दिनों तक जमां न रहने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर गंदे नहीं बलिक साफ पानी पर पनपता है और दिन के समय काटता है। उन्होंने बताया कि सिर दर्द व तेज बुख़ार होने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर डॉक्टर को दिखाए। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों दुआरा प्रतिदिन गावों में घर-घर जाकर उनके फ्रिज की ट्रे, गमलों आदि में खड़े पानी की जाँच की जा रही है। ताकि डेंगू के करवे को वही पर ही नष्ट किया जा सके। 

विभाग दुआरा सप्ताह के हरेक शुक्रवार को ड्राई डे भी मनाया जाता है। इस दिन घरों में रखे कूलरों, गमलों व फ्रिजों की टे्र को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें, ऐसी सावधानियां बरतकर ही हम डेंगू से बच सकते हैं। 

इस मौके पर हेल्थ सुपरवाइजर लखविंदर सिंह, रवींद्र सिंह, हेल्थ वर्कर रजिंदर कुमार, गंगाराम, सीएचओ प्रवीण राय, नेत राम, एएनएम राजदीप कौर, कर्मजीत कौर, समूह आशा वर्कर सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्तिथ थे।

 

Tags: Health , Dr. Vikas Gandhi , Senior Medical Officer , SMO Fazilka , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD