Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यात्रा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने संभाली

अपने हरदिल अजीज नेता को अपने बीच देख लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 132वें दिन की शुरूआत हलका जींद के  गांव दालमवाला से शुरू हुई और गांव बोहतवाला, मनोहरपुर, मांडो, निरजंन, पिंडारा होते हुए जींद शहर पहुंची। यात्रा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने संभाली। 

अपने हरदिल अजीज नेता को अपने बीच देख लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इनेलो सुप्रीमो का गांवों में हरी पगड़ी पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। 

इनेलो सुप्रीमो ने जब लोगों से उनका हालचाल पूछा तो लोग भावुक हो गए और कहने लगे कि इनेलो की सरकार जाने के बाद पिछले अठारह साल में आप जैसा किसान, कमेरों का सच्चा हितैषी मुख्यमंत्री नहीं आया। इस पर चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चिंता मत करो अबकी बार जहां केंद्र की सत्ता में भी बदलाव होगा वहीं हरियाणा प्रदेश में भी इनेलो की सरकार बनने जा रही है। 

इनेलो की सरकार बनने के बाद किसी को भी सरकार के पास नहीं जाना पड़ेगा बल्कि फिर से ‘‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’’ शुरू किए जाएंगे और आप सभी की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज में वही पुरानी लय और गजब का आत्मविश्वास दिखाई दिया जिसको लोगों ने खुब पसंद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मैं तो गांव का आदमी हूं और खेत से जुड़ा हुआ हूं’’, हरेक के सुख-दुख में गमी और खुशी में गांव-गांव हांडना फिरना मेरी आदत रही है। लेकिन 2005 के बाद जब हमारी सरकार चली गई तो कांग्रेस ने एक साजिश के तहत उन्हें दस साल की जेल करवा दी। 

उनका जुर्म सिर्फ इतना था कि उन्होंने 3206 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दी थी जिनको नौकरी दी थी उन सभी की तो तरक्की हो गई और उन्हें जेल काटनी पड़ी। लेकिन आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने उनकी गैरहाजरी में पार्टी संगठन को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाया।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जब भी कभी हमारे देश और प्रदेश पर कोई दिक्कत आई तो उस कुशासन का अंत करने में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जननायक देवी लाल के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई। आज फिर से देश और प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। 

किसान, कमेरा, छोटा व्यापारी, कर्मचारी समेत सभी वर्ग भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद दुखी हैं। हमारी अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी है लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार ने अन्नदाता की हालत बेहद दयनीय बना दी है।

आज भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता कर्जे में डूब चुका है। खाद, बीज, कीड़े मार दवाइयां, डीजल महंगा होने के कारण जहां खेती की लागत बढ़ गई है वहीं किसान को उसकी फसलों के उचित दाम नहीं दिए जा रहे। 

कुदरत की मार के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे नहीं दिए जा रहे। बीमा कंपनियां किसानों को लूट रही है और भाजपा सरकार इस लूट में उनकी सहभागी बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि अगर ‘‘किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है, अगर किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है’’।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD