Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने घग्गर व अन्य नदियों और भारी बारिश से प्रभावित गांवों का लिया जायजा

जिला प्रशासन को अधिक सतर्क रहकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के निर्देश

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Samana, Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समाना , 10 Jul 2023

Last updated on: Jul 10, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तेज बहाव वाले घग्गर दरिया, झम्बो ड्रेन और अन्य बरसाती नालों सहित समाना निर्वाचन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और ना ही घबराएं, बल्कि जरूरत पड़ने पर तुरंत जिला प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

अपने दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पटियाला और घग्गर एवं अन्य नदियों के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के चलते, मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा जारी आदेशों के मद्देनजर पंजाब सरकार लगातार निगरानी रख रही है और जिलों को पूरी तरह से सतर्क रहने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर लोगों से प्राप्त फीडबैक के तहत स. जोड़ामाजरा ने जल निकास, लोक निर्माण, मंडी बोर्ड, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि वह मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की जारी चेतावनियों के मद्देनजर अधिक सतर्क रहें और घग्गर सहित अन्य नदियों और नालों के बहाव पर निरंतर निगरानी रखें ताकि बाढ़ जैसी संभावित स्थिति की सूरत में लोगों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने भी विशेष गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं ताकि किसानों के नुकसान की तुरंत भरपाई की जा सके।स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने घग्गर नदी और झम्बो ड्रेन के साथ-साथ समाना शहर और हलके से गुजरतीं अन्य ड्रेनों का भी जायजा लिया। उन्होंने धरमेड़ी, घिउरा, सूलर, जेपी कलोनी, धनोरी, सस्सा, सस्सी, सस्सा थेह, नवां गांव, मैण, कमालपुर, हरिपुर आदि गांवों का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर फीडबैक ली।

लोक संपर्क मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस कठिन समय में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ गुरदेव सिंह टिवाणा, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, सुरजीत सिंह फौजी, अमरदीप सिंह सोनू थिंद, मनिंदर सिंह, कमलप्रीत सिंह सरपंच सूलर और अन्य गणमान्य  मौजूद थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Samana , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD