Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

बी-टाउन ने रेनू शरण की स्कारलेट के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया

Bollywood, Renu Sharan, Vinit Kakar, Rajkumar Kanojia, Mini Bansal, Vicky Hada, Eesha, Manoj Kumar, Mahesh Poojary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2023

Last updated on: Jul 10, 2023, 00:00 IST

प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी रेनू शरण द्वारा संचालित एक अत्याधुनिक ब्यूटी और स्किन क्लिनिक ब्रांड ने , जिसका नाम स्कारलेट हैं, अपने पांच साल पुरे कर लिए हैं, और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियाँ रेनू की इस ख़ुशी में शामिल होने उनकी क्लिनिक पहुंची  और तारीफ के पुल बाँधे!   

पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनलिटी,अभिनेत्री और उद्यमी रेनू शरण ने सबसे पहले अपना सेण्टर कांदिवली में खोला, जो अपने प्रभावशाली काम के चलते सभी सेलिब्रिटीज के लिए पॉपुलर ब्यूटी-केयर स्पॉट बन गया और अपनी सफलता के चलते, रेनू ने एक और सेण्टर लोखंडवाला में शुरू कर दिया हैं। 

रेनू के स्कारलेट क्लिनिक के पांच साल पुरे होने की ख़ुशी में एक पार्टी राखी गई, जिसमे  राजकुमार कनौजिया, मिनी बंसल, विक्की हाडा, ईशान, मनोज कुमार, महेश पुजारी, विनीत कक्कड़ और कई अन्य हस्तियां शामिल थी।अभिनेता विनीत कक्कड़ ने रेनू की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा, "रेनू ने जिस तरह से अपना ब्रांड बनाया हैं, बहुत  बड़ी बात है, मैं रेनू को पांच शानदार साल पूरे करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। विशेष रूप से इस टफ कॉस्मेटोलॉजी मार्किट में उन्होंने अपनी जगह बनाई हैं"  

टेलीविजन और फिल्म अभिनेता राजकुमार कनौजिया ने कहा, "पांच साल, इसका मतलब है कि रेनू ने शानदार काम किया हैं, और आने वाले वर्षों में और भी बेहतर काम करने वाली है।"अभिनेत्री मिनी बंसल ने कहा, "यह सिर्फ एक ब्यूटी क्लिनिक नहीं है, यह एक तरह का स्किन-डॉक्टर क्लिनिक है, रेनू एक डॉक्टर की तरह है, जो अच्छा दिखने के बारे में सब कुछ जानती है।" 

स्कारलेट ने स्किन-केयर इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है, और ब्यूटी रिलेटेड सोलूशन्स में सबसे प्रभावशाली और पसंदीदा जगहों में से एक बन गई है। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए, रेनू शरण ने कहा, “हर कोई यंग और ब्यूटीफुल दिखना चाहता है, और दिखना भी चाहिए, क्योंकि अगर आप पहले खुद से प्यार करते हैं, तभी आप दुनिया से प्यार कर सकते हैं। अब तक का सफर बहुत ही दिलचस्प और सीखने वाला रहा है।”

 

Tags: Bollywood , Renu Sharan , Vinit Kakar , Rajkumar Kanojia , Mini Bansal , Vicky Hada , Eesha , Manoj Kumar , Mahesh Poojary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD