Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

होशियारपुर पुलिस की ओर से पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jul 2023

Last updated on: Jul 09, 2023, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के अंतर्गत होशियारपुर पुलिस की विशेष टीम ने जिला होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार व कार सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। 

यह जानकारी डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस, जालंधर रेंड स्वपन शर्मा ने सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की मौजूदगी में पुलिस लाईन होशियारपुर में की गई अहम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनराज पुत्र रणवीर निवासी चब्बेवाल, नवजोत सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी जियाण, थाना चब्बेवाल व रविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जियाण थाना चब्बेवाल शामिल है। 

उन्होंने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चब्बेवाल में 7 जून 2023, थाना हरियाना में 4 जुलाई 2023, थाना चब्बेवाल में 8 जुलाई 2023 व थाना चब्बेवाल में ही 9 जुलाई 2023 को अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी मनराज के खिलाफ अमृतसर में 14 नवंबर 2022 व 22 मई 2023 को एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत पहले से ही दो मामले दर्ज है।

डी.आई.जी. जालंधर रेंज ने बताया कि उक्त आरोपियों से 7.65 एम.एम के तीन पिस्तौल, 19 रौंद व काले रंग की एक स्कारपियो कार भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह अमरीका में रह रहे बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र बलदेव सिंह निवासी चब्बेवाल, जो कि पुलिस को करीब 18 अलग-अलग मामलों में वांछित है, के निर्देशों पर फिरौती मांगने का धंधा करता है। 

इस गिरोह ने 7 जून 2023 को अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा चब्बेवाल में एक दुकान पर फिरौती के लिए फायरिंग की थी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना चब्बेवाल में मुकद्दमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने बहुत की कम समय में इस गिरोह को ट्रेस कर तीन आरोपियों को काबू कर लिया था। 

इसी गिरोह के सदस्यों की ओर से 3 जुलाई 2023 को कस्बा हरियाना के घासीपुर के विशाल फ्यूल केयर पैट्रोल पंप के कारिंदे पर गोलियां चलाकर लूट-पाट करने व दहशत फैलाने की नियत से उसको जख्मी किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई 2023 को कस्बा माहिलपुर में स्थित चाहत पैट्रोल पंप जेजों रोड पर गोलियां चलाकर लूट-पाट की वारदात को अंजाम दिया गया, जिस पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उपरोक्त वारदातें करने पर थाना हरियाना व थाना माहिलपुर की ओर से अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।उन्होंने बताया कि इसके बाद बलविंदर सिंह उर्फ बिंदी को फिरौती की रकम न मिलने पर उसके साथियों ने एक घर के बाहर डराने के लिए दोबारा गोलियां चलाई, जिस पर थाना चब्बेवाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े आरोपी

डी.आई.जी स्वपन शर्मा ने बताया कि एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर पुलिस कप्तान(जांच) सर्बजीत सिंह बाहिया, उप पुलिस कप्तान(जांच) परमिंदर सिंह मंड की निगरानी में इंस्पेक्टर बलविंदर पाल इंचार्ज सी.आई.ए स्टाफ होशियारपुर के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन कर उपरोक्त वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को ट्रेस करने संबंधी निर्देश दिए गए। 

इस दौरान 8 जुलाई 2023 को सी.आई.ए स्टाफ के इंस्पेक्टर बलविंदर पाल को गुप्त सूचना मिली की आरोपी मनराज निवासी चब्बेवाल, नवजोत सिंह निवासी जियाण व रविंदर सिंह निवासी जियाण, जो कि बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के साथ ग्रुप बनाकर साजिश रच कर लूट-पाट व बड़े कारोबारियों को धमकी देकर उनको डराने के लिए उनके कारोबारी कार्यालयों व घरों को निशाना बनाकर फायरिंग कर फिरौती की वारदाते करते हैं और छिप कर रहते हैं। 

यह सभी आरोपी अक्सर संदीप सिंह उर्फ भीमा पुत्र बली सिंह निवासी भीलोवाल, जिला होशियारपुर के घर आते रहते हैं और आज भी संदीप सिंह उर्फ भीमा के घर आ सकते हैं। इस दौरान यह भी जानकारी मिली की उक्त आरोपी अपनी दुश्मनी निकालने के लिए अपने साथियों के माध्यम से संदीप सिंह उर्फ भीमा का नुकसान करना है। 

जानकारी के आधार पर पुलिस कप्तान सर्बजीत सिंह बाहिया की निगरानी में सी.आई.ए स्टाफ के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह की निगरानी में अलग-अलग टीमें तैयार की गई व सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया व थाना चब्बेवाल के इलाके में खूफिया तौर पर घेराबंदी की गई। इस दौरान सी.आई.ए स्टाफ की विशेष टीम के कुछ कर्मचारी सिविल वर्दी में व कुछ कर्मचारी वर्दी में संदीप सिंह उर्फ भीमा के घर की घेराबंदी कर आरोपियों का इंतजार करने लगे। 

करीब 12 बजे काले रंग की स्कारपियो कार भीमा के घर के बाहर रुकी, जिसमें तीन नौजवान उतर कर भीमा के रिहायश वाले कमरे की ओर आए। इनको गिरफ्ता करने के लिए जैसे ही पुलिस पार्टी कमरे से बाहर निकलने लगी तो मनराज सिंह व उसके साथियों ने एकदम अपने-अपने पिस्तौल बाहर निकाल लिए। 

इस पर पुलिस पार्टी ने उनको हथियार नीचे फेंक  कर अपने आपको पुलिस के हवाले करने के लिए कहा परंतु उन्होंने पुलिस पार्टी को मार देने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। इस पर पुलिस पार्टी ने जवाबी कार्यवाही में पहले हवाई फायर किया परंतु उन्होंने सीधे फायर करने शुरु कर दिए, जिस पर पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करने के लिए फायर किए। 

इस फायरिंग में मनराज सिंह व उसके साथी जख्मी हो गए, जिनको काबू कर पुलिस पार्टी ने उनके कब्जे से प्रयोग में लाए गए पिस्तौल बरामद करने में सफलता हासिल की व थाना चब्बेवाल पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में कबूली वारदातें

डी.आई.जी स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने माना कि उपरोक्त वारदाते उन्होंने बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के कहने पर अपने अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर दहशत फैला कर डर का माहौल पैदा करने के लिए व बड़ी फिरौतियां हासिल करने के लिए की है। घायल आरोपी मनराज व नवजोत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। 

उनके ठीक होने के बाद उनके खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है और उनके बाकी साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस की ओर से इन आरोपियों को काबू कर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया गया है व जुर्म पर नकेल डाली गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD