Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम 1987 दोहराएंगे, चौ. देवीलाल ने 85 सीटें जीती थी हम भी 2024 में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे : अभय सिंह चौटाला

कहा - जिस हरियाणा को चौ. देवीलाल ने बनाया था अगर उस हरियाणा को कोई लूटेगा, प्रदेश की अनदेखी करेगा, प्रदेश के बच्चों का भविष्य खराब करेगा तो इनेलो उसको बर्दाश्त नहीं करेगी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 07 Jul 2023

Last updated on: Jul 07, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुद्धवार को 127वें दिन की शुरूआत करने से पहले इनेलो प्रधान माहसचिव अभय सिंह चौटाला ने नरवाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे उठाए और भाजपा गठबंधन सरकार की बेकायदगियों को उजागर किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश का 1 लाख 85 हजार करोड़ का बजट है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी गई थी लेकिन अब पीने के पानी की भयंकर किल्लत है।

स्कूल में अध्यापकों की भारी कमी है, अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है, खेल के मैदान नहीं हैं, जो उस समय सडक़ें बनाई थी वो टूट चुकी जिनकी मरम्मत नहीं की गई है, गांव के जोहड़ गंदगी से भरे पड़े हैं जिसके कारण पूरे गावों में बदबु फैली हुई है, गांव के सौंर्दीयकरण के नाम पर करोड़ों रूपए लूट लिए गए हैं।

इसलिए आज प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते हैं। स्वर्गीय जननायक देवीलाल ने 1986 में एक यात्रा शुरू की थी तब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा था कि चौ. देवीलाल का निर्णय गलत है लेकिन चौ. देवीलाल का मकसद सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि हरियाणा की जनता को न्याय दिलाना था। जिस हरियाणा को चौ. देवीलाल ने बनाया था अगर उस हरियाणा को कोई लूटेगा, प्रदेश की अनदेखी करेगा, प्रदेश के बच्चों का भविष्य खराब करेगा तो इनेलो उसको बर्दाश्त नहीं करेगी।

हमने भी जब यह परिवर्तन पदयात्रा शुरू की थी तब बहुत लोगों को तकलीफ हुई थी और हम पर कटाक्ष किए थे कि यह यात्रा 4 दिन भी नहीं चलेगी और ये अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं लेकिन अब उनकी जुबान बंद हो गई है। हम यात्रा के जरिए उन लोगों की लूट और झूठ की राजनीति को लोगों के सामने ला रहे हैं। चाहे भाजपा हो, जेजेपी हो या कांग्रेस हो सभी दल हमारी इस परिवर्तन यात्रा से परेशान हैं।

हम 1987 दोहराएंगे। चौ. देवीलाल ने 85 सीटें जीती थी हम भी 2024 में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। आज प्रदेश के लोगों के साथ जो भी गलत हो रहा है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों को असुविधाएं हो रही हैं उसके लिए हमने एक टीम गठित की है जो यह सभी चीजें नोट कर रही हैं। इनेलो की सरकार बनते ही इन सभी का निवारण किया जाएगा।

भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मिली हुई हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि इनेलो ने भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के समय हुई लूट और भ्रष्टाचार के सबूतों समेत 400 पेज की एक चार्जशीट भाजपा सरकार को दी थी। आज भाजपा सरकार को राज करते हुए आठ साल से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक उस चार्जशीट पर कोई जांच नहीं बैठाई है। 

अगर वो चार्जशीट हमने गलत दी थी तो हम पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी और कोर्ट में जाना चाहिए था और अगर चार्जशीट सही है तो अभी तक भूपेंद्र हुड्डा पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मतलब साफ है कि भाजपा और कांग्रेस ‘चोर चोर मौसेरे भाई’ हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनो ने फैसला कर लिया है कि 10 साल कांग्रेस ने भी लूट लिया और अब 10 साल भाजपा के भी लूटने की सूत आ गई है। 

दोनों की सहमती हो गई है कि भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। इनेलो की सरकार बनते ही हम 400 पेजों की चार्जशीट पर भी कार्रवाई करेंगे और भाजपा-जजपा ने जो लूट मचाई है उसकी जैसे जैसे शिकायतें मिलेगी इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे।

पत्रकारों द्वारा इनेलो के घोषणापत्र के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जननायक देवीलाल के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले सम्मान दिवस पर चौ. ओमप्रकाश  चौटाला  घोषणाएं करेंगे जिसमे से तीन घोषणाएं हमने पहले ही कर दी हैं, एक- जिन बुजुर्गों की भाजपा सरकार ने सम्मान पेंशन काट दी हैं उसे हम ब्याज समेत वापिस करेंगे ।

चुंकि महंगाई बहुत बढ़ गई है और अढाई-तीन हजार रूपए में किसी का गुजारा नहीं चलता इसलिए बुढ़ापा सम्मान पेंशन को 7500 रूपए करेंगे। दूसरा, हर घर से पढ़े-लिखे एक योग्य युवा को सरकारी नौकरी देंगे अगर किन्हीं कारणों से कोई युवा नौकरी से वंचित रह जाएगा तो उसे 21000 रूपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे। तीसरा, हर घर के अंदर एक गैस सिलेंडर सरकार की तरफ से मुफ्त देंगे साथ ही हर गृहणी को 1100 रूपए रसोई खर्च भी देंगे।

चौ. ओमप्रकाश चौटाला जब मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश का बजट 21000 करोड़ रूपए था और बेरोजगारों को 11000 रूपए भत्ता देते थे। सभी गावों को करोड़ों रूपए की ग्रांट दी थी, अस्पताल, स्कूल, स्टेडियम, वाटर वर्क्स और पार्क समेत बेहिसाब जनहित के कार्य किए थे। उसके बाद कांग्रेस और भाजपा गठबंधन की सरकार ने एक ईंट भी नहीं लगाई। 

इनेलो की सरकार आते ही फिर से जरूरत के मुताबिक स्कूल, अस्पताल, पार्क बनाएंगे। जो स्कूल और कालेज अपग्रेड करने हैं उनको अपग्रेड करेंगे साथ ही जैसी प्रदेश जनता की मांगें होंगी उनके मुताबिक काम करेंगे।मुख्यमंत्री द्वारा अविवाहित लोगों को पेंशन देने की घोषणा के सवाल का जवाब देते हुए अभय ने कहा कि यह मांग जायज है और उन्होंने चार साल पहले कैथल में एक प्रोग्राम के तहत उठाई थी उसके बाद विधानसभा में भी यह मांग रखी थी। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो भाजपा को समझ आई है।

अभय सिंह चौटाला ने पिछली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायतों के अधिकार छीनकर विधायकों को देने का बहुत गलत निर्णय लिया है और वे इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत लोगों द्वारा चुनी गई होती है जहां सरपंच को गांव की आय और सरकार द्वारा दी गई ग्रांट को अपने हिसाब से गांव के विकास पर खर्च करने की आजादी होनी चाहिए। 

उन्होंने ऐलान किया कि वे ऐलनाबाद हलके के सरपंचों को कहेंगे कि सभी मिलकर सरकार को यह पंचायत विरोधी निर्णय वापिस लेने के लिए मजबूर करें, अगर सरकार अपना यह निर्णय वापिस नहीं लेती है तो वे स्वयं सरपंचो को बुलाकर कागजों पर दस्तखत कर देंगे और सरपंचों को गांव की आय और सरकार द्वारा दी गई ग्रांट को खर्च करने की पूरी आजादी देंगे।

ठेके पर रखे गए क्लर्क का वेतन बढ़ाने के लिए क्लर्कों द्वारा की जा रही हड़ताल पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभय ने कहा कि हमारी सरकार बनने के उपरांत ठेका प्रथा और ‘कौशल विकास रोजगार’ को खत्म किया जाएगा। बेरोजगारी का हल सिर्फ स्थाई नौकरी है और हम स्थाई नौकरियां देंगे। उसके साथ जितनी भी भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं जिसमें पीपीपी, प्रोपर्टी आईडी समेत सभी पोर्टलों को खत्म किया जाएगा।    

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD