Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 125वां दिन : अभय सिंह चौटाला के सामने ग्रामीणों का दर्द फूट पड़ा

बताया कि इस भाजपा-जजपा की सरकार ने गांववालों को उजड़ने की कगार पर पहुंचा दिया है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना (जींद) , 05 Jul 2023

Last updated on: Jul 05, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 125वें दिन की शुरूआत जींद जिला के नरवाना हलके के गांव खरल से हुई और पीपलथा, रेवर, दातासिंह वाला, धनौरी, कोयल होते हुए नेपेवाला गांव पहुंची। ग्रामीणों ने अभय सिंह चौटाला का गर्मजोशी के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

परिवर्तन यात्रा के गावों में पहुंचने पर अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से उनका हालचाल पूछा और उनकी फसल और भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इस पर ग्रामीणों का दर्द फूट पड़ा और अभय सिंह को बताया कि इस भाजपा-जजपा की सरकार ने गांववालों को उजड़ने की कगार पर पहुंचा दिया है। 

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया और बताया कि न तो भाजपा सरकार ने उनकी फसलों की खरीद एमएसपी पर की है और न ही जो फसल बेमौसमी बारिश के कारण खराब हुई थी उनका मुआवजा दिया है। गांवों की सडक़ें बुरी तरह से टूटी पड़ी हैं। बिजली का बुरा हाल है। गांवों के स्कूलों का हाल बहुत खराब है और लगभग 50 प्रतिशत अध्यापकों की कमी है। 

सभी गांव के लोगों ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि मुख्यमंत्री रहते चौ. ओमप्रकाश चौटाला नेे जो काम नरवाना हलके में करवाए थे उनके बाद उसका 5 प्रतिशत भी कांग्रेस और भाजपा-जजपा की सरकार नहीं करवा पाई।

अभय सिंह चौटाला ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को गौर से सुना और कहा कि इनेलो का फिर से वही दौर आ गया है और जिस तरह से लोगों का इनेलो के प्रति रुझान बढ़ रहा है उससे बात साफ हो गई है कि 2024 में इनेलो की शत प्रतिशत सरकार बनेगी। इनेलो की सरकार बनने पर नरवाना हलके के लोगों की सभी समस्याओं का जड़ से समाधान किया जाएगा। 

भेदभाव की राजनीति का अंत होगा और स्वर्गीय जननायक देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए हम किसानों, कमेरों, छोटे व्यापारियों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं समेत सभी वर्गों का समुचित विकास करेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पहले कांग्रेस ने प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा और अब भाजपा और जमा झूठी पार्टी (जजपा) दोनों हाथों से लूट रही है। 

सत्ता के लालची लोगों ने नरवाना हलके के लोगों से भाजपा के खिलाफ वोट तो ले लिए लेकिन जीतने के बाद उसी भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए। अब मौका आ गया है जब इन सत्ता के लालची लोगों की जमानत जब्त करवा कर प्रदेश की जनता अपने साथ हुए धोखे का बदला लेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD