Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा लुधियाना ज़िले के गाँव नारंगवाल और कोटली का दौरा, पैडी ट्रांसपलांटर के द्वारा धान की फ़सल लगाने की विधि की की समीक्षा

प्रगतिशील किसान की तरफ से कम लेबर खर्चे से करीब तीन क्विंटल प्रति एकड़ उपज का भी लिया जा रहा लाभ : गुरमीत सिंह खुड्डियां

Gurmeet Khudian, Agriculture Minister Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Narangwal, Kotli, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 01 Jul 2023

Last updated on: Jul 01, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत किसान भाईयों को कम खर्चे पर और अधिक उत्पादन को यकीनी बनाने के मंतव्य के साथ, कृषि और किसान कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से आज लुधियाना ज़िले के गाँव नारंगवाल और कोटली का दौरा किया गया जहाँ उन्होंने पैडी ट्रांसपलांटर के द्वारा धान की फ़सल लगाने की विधि की समीक्षा की।

इस मौके पर उनके साथ हलका दाखा के इंचार्ज डाक्टर के. एन. एस. कंग, डायरैक्टर कृषि और किसान कल्याण विभाग स. गुरविन्दर सिंह, संयुक्त डायरैक्टर कृषि इंजीनियरिंग स. जगदीश सिंह, मुख्य कृषि अफ़सर लुधियाना डा. नरिन्दर सिंह बैनीपाल, सहायक कृषि इंजीनियरिंग स. अमनप्रीत सिंह घई और आसपास के गाँवों की प्रमुख सख्शियतें और पंच-सरपंच भी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से हलके के लोगों को संबोधन करते हुए भरोसा दिलाया कि वह खेती को लाभदायक धंधा बनाने में हर संभव यत्न कर रहे हैं और करते रहेंगे और किसान किसी भी समय उनके साथ संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान तपिन्दर सिंह की सराहना करते हुये कहा कि नौजवान किसान की तरफ से पिछले 5 सालों से पैडी ट्रांसपलांटर के द्वारा धान की बुवाई की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इस विधि के द्वारा किसान की तरफ से जहाँ लेबर का खर्चा बचाया जा रहा है वहीं ढाई से तीन क्विंटल प्रति एकड़ उपज का लाभ भी लिया जा रहा है। इसके इलावा प्रगतिशील किसान की तरफ से अन्य किसान भाईयों को भी पनीरी दी जा रही है और इस विधि को अपनाने में सहयोग किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि वातावरण समर्थकी किसान की तरफ से दूसरे किसानों को फसलों के अवशेष को जलाने से गुरेज़ करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने आलीवाल नज़दीक गाँव कोटली में गुरबंत सिंह बोबी के खेत में पहुँचे जहाँ उन्होंने धान के आटोमैटिक नरसरी सिडर द्वारा पनीरी ट्रेओं में बीज बीजने वाली मशीन देखी और कुबोटा( ज्ञनइवजं) कंपनी की पैडी ट्रांसपलांटर मशीन के साथ होती बुवाई का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि आटोमैटिक ट्रांसपलांट की कुबोटा कंपनी की तरफ से दो मशीनें लुधियाना ज़िले में सप्लाई की हैं जिससे धान की बीजायी बहुत सुविधाजनक हो जाती है, यह मशीन मिट्टी और धान के बीज को एकसार ट्रे में लगाती है। उन्होंने किसानों को बताया कि इस मशीन से बुवाई करने से पानी की बचत होती है और धान की उपज भी बढ़ती है और लेबर की समस्या का भी समाधान होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत गाँव-गाँव जाकर किसानों के साथ संबंध करके उनकी मुश्किलें सुनी जा रही हैं और उनका तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से लाई जा रही नयी कृषि नीति के बारे विचार-विमर्श करते हुये कहा कि इस नीति में वैज्ञानियों, माहिरों के इलावा किसान भाइयों के तजुर्बाे का भी सहयोग लिया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को कृषि के लिए समय पर पानी, कृषि मशीनरी पर सब्सिडी के इलावा हर संभव सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। किसान भाईयों की तरफ से भी एक सुर में कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां की सराहना करते हुये कहा कि सरकार की तरफ से मुकम्मल बिजली, पानी, खेती मशीनरी पर सब्सिडी, खाद, बीज आदि समय पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Agriculture Minister Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Narangwal , Kotli , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD