Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में लोगों तक पीने का स्वच्छ नहरी पानी पहुंचाने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं पर चल रहा है कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने मुकेरियां उप मंडल के गांव खिजरपुर व पुराना भंगाला में 90 लाख रुपए की लागत वाली दो जल सप्लाई योजनाओं का किया लोकार्पण

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि  मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे प्रदेश को नहरी पानी से जोडऩे की योजना पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां पानी का स्तर काफी नीचे जा चुका है, उन इलाकों में 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले सतही पानी की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। 

वे शुक्रवार को उप मंडल मुकेरियां में 90 लाख रुपए की लागत से गांव खिजरपुर व पुराना भंगाला में दो जल सप्लाई योजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.ई जल सप्लाई विभाग राजेश दूबे, एक्सियन अनुज शर्मा भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जल सप्लाई विभाग पंजाब की ओर से गांव खिजरपुर में 50 लाख रुपए की लागत से इस जल सप्लाई योजना को शुरु किया गया है, इसके अलावा यहां 30 लाख के और विकास कार्य चल रहे हैं। इसी तरह गांव पुराना भंगाला में 40 लाख रुपए की लागत से जल सप्लाई योजना का लोकार्पण किया गया है वहीं 28 लाख रुपए के विकास कार्य निर्माणाधीन है। कुल मिलाकर इन दोनों स्थानों पर डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं, जिसका लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि पहले इन दोनों गांवों को अन्य गांवों के साथ जल योजना में जोड़ा गया था, जिसके चलते इन गांवों को पानी की सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही थी, इसी मद्देनजर इन दोनों गांवों में नई जल सप्लाई योजना बना दी गई है ताकि यहां के लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या न आए। उन्होंने बताया कि उप मंडल मुकेरियां के ब्लाक हाजीपुर के गांव खिजरपुर में 50 लाख रुपए की लागत वाली स्कीम में ट्यूबवेल, पानी की टंकी, पंप चैंबर, पानी की पाइपें व पंपिंग मशीनों का काम किया गया है। 

इस योजना से इलाके के 340 घरों के 1672 लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह ब्लाक मुकेरियां के पुराना भंगाला में 40 लाख रुपए की लागत वाली जल सप्लाई स्कीम में ट्यूबवेल, पंप चैंबर, पानी की पाइपें व पंपिंग मशीन व सोलर सिस्टम का काम किया गया है। इस योजना से पुराना भंगाला के 528 घरों के 2716 लोगों को लाभ मिला है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मात्र एक वर्ष में ही जनता के किए काफी वायदों को पूरा कर लिया है। सरकार ने जनता को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली देकर 10 हजार करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाया है। 30 हजार से ज्यादा नौकरियां देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

प्रदेश में लोगों के घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 570 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके नायब तहसीलदार तरसेम लाल, सरपंच गुरनाम सिंह, सरपंच जोगिंदर पाल, एस.डी.ओ राहुल, जे.ई गुरप्रीत सिंह, बी.आर.सी गुरप्रीत सिंह  के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD