Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्विटर ब्लू यूजर्स अब 25,000 कैरेक्टर में लिख सकेंगे अपनी बात

Elon Musk , SpaceX CEO , Tesla CEO , San Francisco , SpaceX Project , Twitter, Social Media
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर ने ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एक ट्वीट के लिए कैरेक्टर की संख्या बढ़ाकर 25,000 कर दी है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाकर 4,000 कर दिया था, बाद में अप्रैल में इसे बढ़ाकर 10,000 कर दिया।

ट्विटर की इंजीनियर प्राची पोद्दार ने पिछले हफ्ते एक ट्वीट में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा, "हमने नोट ट्वीट (लॉन्ग फॉर्म ट्वीट) की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 कैरेक्टर कर दी है। लॉन्ग नोट ट्वीट और हैप्पी ट्वीटिंग को एन्जॉय करें।"

कंपनी ने अपने ट्विटर ब्लू पेज में भी बदलाव किया है। कंपनी ने उल्लेख किया, "280 करेक्टर्स से ज्यादा ट्वीट करना चाहते हैं? लॉन्ग ट्वीट्स ब्लू सब्सक्राइबर्स को 25,000 करेक्टर्स तक ट्वीट करने की अनुमति देते हैं। 

आप कोट ट्वीट या रिप्लाई में लॉन्ग ट्वीट्स कर सकते हैं।" ट्वीट के लिए करेक्टर लिमिट बढ़ाने के अलावा, ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के पास अब लॉन्ग वीडियो अपलोड करने की क्षमता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ने पिछले साल दिसंबर में पेड यूजर्स को 60 मिनट के 1080 पिक्सल वीडियो अपलोड करने की अनुमति देना शुरू किया। इस बीच, ट्विटर नॉन-ब्लू यूजर्स द्वारा हर दिन भेजे जाने वाले डायरेक्ट मैसेज (डीएम) की संख्या को सीमित करने पर काम कर रहा है। 

लीकर एलेसेंड्रो पलुज़ी ने ट्वीट किया, "ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप करने से पहले हर दिन आपके द्वारा भेजे जा सकने वाले डीएम की संख्या को सीमित करने पर ट्विटर काम कर रहा है।" लीकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, लिमिट तक पहुंचने के बाद नॉन-ट्विटर ब्लू यूजर्स को ज्यादा संदेश भेजने के लिए वेरिफाइड हो जाएं नामक एक मैसेज प्राप्त होगा।

 

Tags: Elon Musk , SpaceX CEO , Tesla CEO , San Francisco , SpaceX Project , Twitter , Social Media

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD