Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों को जल्द जारी होगा 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार काम कर रही है

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अधीन अधिक से अधिक लाभार्थी कवर करने के लिए जल्द 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता जारी किया जा रहा है। यह प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा किया गया।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार साल 2023 से गर्भवती महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर नयी हिदायतों अनुसार 5000/- रुपए को दो किश्तें (3000+2000 रुपए) में दे रही है।

और ज्यादा जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब राज्य के सभी 27314 आंगणवाड़ी केन्द्रों में आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों की तरफ से लाभार्थियों के फार्म भरने के उपरांत 5000/- रुपए की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जाती है। 

आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों को और उत्साहित करने और योग्य लाभार्थियों को स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए, प्रति लाभार्थी आंगणवाड़ी वर्कर को 100/- रुपए और आंगणवाड़ी हैल्परों को प्रति लाभार्थी 50/-रुपए का मान भत्ता दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करीब 5,48,824 लाभार्थियों को तीन किश्तें जारी कर दीं गई हैं और आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों को करीब 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता बांटा जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मान भत्ते के मिलने से आंगणवाड़ी वर्कर और हैल्पर इस स्कीम के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए और भी उत्साहित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं की भलाई के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD