Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

शिरोमणि कमेटी द्वारा मान सरकार के 'पवित्र गुरबाणी' को एक चैनल के एकाधिकार से मुक्त करने के निर्णय का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण - मलविंदर सिंह कंग

कहा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अब बादल परिवार की गुलामी से मुक्त कराया जाए

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2023

Last updated on: Jun 26, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धारा 125 में संशोधन करके दुनिया के हर कोने में पवित्र गुरबाणी को बिल्कुल मुफ्त पहुंचाने का जो फैसला किया था, उसे आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की विशेष बैठक में खारिज कर दिया गया। ऐसा सिर्फ एक परिवार की राजनीति को बचाने के लिए किया गया है। 

जबकि आज शिरोमणि कमेटी के पास सिखों की भावनाओं को दर्शाने  वाली इस महान संस्था को बादल परिवार की गुलामी से मुक्त कराने का अवसर था। उक्त बातें 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मलविंदर कंग ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुफ्त गुरबाणी प्रसारित करने के फैसले को अस्वीकार करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से पूछा कि क्या उन्हें एक पार्टी और एक परिवार के राजनीतिक हित के लिए गुरबाणी के प्रसारण अधिकारों को एक निजी चैनल तक सीमित करना चाहिए ताकि वह विज्ञापन टीआरपी आदि के माध्यम से करोड़ों का व्यवसाय कर सके?

 शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष द्वारा मान सरकार को सिख विरोधी कहने पर कंग ने कहा कि क्या वे नहीं जानते कि भगवंत मान को पंजाब के सिखों ने भी चुना है। क्या अकाली दल के तीन निर्वाचित विधायक ही सिर्फ सिखों का प्रतिनिधित्व करते हैं? तो विधानसभा के बाकी विधायक कहां के हैं?

कंग ने सवाल करते हुए कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष को बताना चाहिए कि आज वह गुरबाणी प्रसारण के मुद्दे को पंथ पर हमला बता रहे हैं और विशेष बैठक बुला रहे हैं, लेकिन एसजीपीसी ने तब कोई विशेष बैठक क्यों नहीं बुलाई थी जब बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई थी और उसके न्याय की मांग कर रही संगत पर अकाली-भाजपा सरकार के इशारे पर गोलियां चलाई गई थी? क्या वह पंथ पर हमला नहीं था?

कंग ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा कर लिया। हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बना दी गई उस पर शिरोमणि कमेटी ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन जब बादलों के चैनल पर खतरा मंडराने लगा तो धामी इसे राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में पेश कर रहे हैं।

कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो कुछ भी किया वह देश-दुनिया में रहने वाली नानक नाम-लेवा संगतों की भावनाओं के अनुरूप किया। लेकिन जो लोग खुद को सिखों का प्रतिनिधि कहते हैं उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और बलिदानों के गौरवशाली इतिहास से भरी शिरोमणि कमेटी को एक परिवार की राजनीति तक सीमित नहीं रखना चाहिए। 

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD