Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रो-बॉक्सिंग टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया

कहा, प्रदेश के विकास के लिए स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के योगदान को सदैव याद किया जाएगा

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Pratibha Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रो-बॉक्सिंग टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित की गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रदेश के विकास के लिए समर्पित किया है। राज्य में विकास के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से जहां प्रदेश के नवोदित बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मंच प्राप्त होगा, वहीं अन्य युवा भी इस खेल के प्रति आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी एक ऐसा खेल है जिसमें शारीरिक व मानसिक दृढ़ता के साथ कौशल भी ज़रूरी है। 

उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे हार-जीत की सोच से आगे बढ़ते हुए खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। राज्यपाल ने कहा कि मोबाइल व इंटरनैट के इस दौर में दैनिक क्रियाकलापों की कमी व बढ़ती सुख सुविधाओं से समाज में शारीरिक गतिविधियों में एक ठहराव सा आ गया है। 

खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने से युवाओं को नशे से दूर रखने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेश में ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थाे के सेवन के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग व समुदाय को सहयोग करना चाहिए।

श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन एवं निरंतर प्रेरणा से भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। खेलों को ग्रामीण स्तर तक बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी खेलों के विकास के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने वियतनाम व पंजाब के मुक्केबाजों के मध्य आयोजित बॉक्सिंग टूर्नामेंट का पहला मैच भी देखा। 

उन्होंने पंजाब टीम के विजेता लवप्रीत सिंह को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया के स्वर्ण पदक विजेता सक्षम ठाकुर सहित रूस, वियतनाम, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया के मुक्केबाजों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर हिमाचल पुलिस ऑरकेस्ट्रा ‘हॉर्मनी ऑफ दि पाइन्स’ ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए आधुनिक हिमाचल के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

इस अवसर पर सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ंिसंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल तथा हरीश जनारथा, नगर निगम की उप-महापौर उमा कौशल, प्रो बॉक्सिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह सतान, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Pratibha Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD