Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

सभी विपक्षी पार्टियां एक होंगी और मिलकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे : मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Jun 2023

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यहां दावा करते हुए कहा कि सारी विपक्षी पार्टियो के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 का आम चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे खरगे शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हजारों किलोमीटर पैदल चलकर यह दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोग भारत जोड़ो में कितने जोश के साथ आ सकते हैं और देश को जोड़ने में कितने लोग हमारे साथ मिल सकते हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसके लिए पहला कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो उसूल हैं और हमारी पार्टी की जो आईडियोलॉजी है उसको बिहार कभी नहीं छोड़ सकता और बिहार अगर हम जीत गए तो सारे हिन्दुस्तान में हम जीत जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करिए, चाहे कुछ छोटे-मोटे आपके मतभेद भी हों, देश के लिए, संविधान बचाने के लिए, डेमोक्रसी बचाने के लिए उन मतभेद को निकाल दीजिए। उन्होंने कहा कि ये आपका काम है और आपके हकों को बचाने के लिए आपको लड़ना होगा, सबको एक करना होगा।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD