Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश में 2 विचारधाराओं की लड़ाई, मिलकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांघी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। कांग्रेस जहां देश जोड़ो की बात करती है, वहीं भाजपा और आरएसएस देश तोड़ने की बात करते हैं। 

पटना पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए बिहार में है। उन्होंने बिहार के लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हो बिहार के रहने वाले लोग साथ चले। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं और गहरे तरीके से समझते हैं।

राहुल गांघी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा फैलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि नफरत को नफरत नहीं बल्कि मुहब्बत ही काट सकती है, यही कारण है कि हम मुहब्बत की बात करते हैं।

उन्होंने जोर देकर दावे के साथ कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष मिलकर भाजपा को हराने जा रही है। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने वहां खूब भाषण दिए, कोने-कोने तक गए लेकिन नतीजा दिख गया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब साथ खड़ी हो जाती है तो भाजपा भाग जाती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ भी जीतकर दिखाऐंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है जबकि भाजपा दो से तीन लोगों को फायदा पहुंचाने का काम करती है। गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग कांग्रेस के बब्बर शेर हो, जो हमारी विचारधारा को लेकर लड़ते हो।

इससे पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सदाकत आश्रम को सजाया गया था।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD