Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर

 

अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद बोले जीतन राम मांझी- आज से 'हम' हैं एनडीए के साथ

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Jitan Ram Manjhi, Patna, Bihar, Hindustani Awam Morcha, HAM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद यह ऐलान कर दिया कि आज से उनकी पार्टी 'हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा' एनडीए के साथ है।

बुधवार को 'हम' के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी ने अमित शाह के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात की। 

लभगभ 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान हाल ही में नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले जीतन राम मांझी के बेटे एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहें।

शाह के साथ हुई लंबी बैठक के बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा और 2025 का बिहार विधान सभा का चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगी। हालांकि, सीटों के फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी आज से एनडीए गठबंधन में एक घटक दल के तौर पर इसका हिस्सा होगी और जहां तक सीटों के फॉर्मूले का सवाल है वह आने वाले दिनों में तय किया जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन को चुनौती देने के लिए भाजपा इस बार राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन के फॉर्मूले पर चल रही है और इसी रणनीति के तहत मांझी की पार्टी को एनडीए में शामिल करवाया गया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Jitan Ram Manjhi , Patna , Bihar , Hindustani Awam Morcha , HAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD