Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुजफ्फरनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Muzaffarnagar, Mother Son Arrested, Killing 50 Year Old Man, Uttar Pradesh, Mansurpur UP, Muzaffarnagar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरनगर , 19 Jun 2023

Last updated on: Jun 19, 2023, 00:00 IST

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में मंसूरपुर थाना इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गला काटकर हत्या करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान निकुंज और इंदु त्यागी के रूप में हुई है। 

घटना मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र सोंहजनी तगान गांव की है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शहर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 14 जून को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में मंसूरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी। सोंहजनी तगान गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का एक मकान के अंदर से शव मिला था, जिसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से रा किया गया था। 

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान संदीप त्यागी के रूप में हुई थी। एएसपी ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी।

एएसपी ने कहा कि, जांच के दौरान पाया गया कि मृतक संदीप त्यागी और आरोपी चचेरे भाई निकुंज उर्फ मनोहर के परिवार के साथ पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी को लेकर चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया। एएसपी ने कहा कि आरोपी निकुंज ने अपराध कबूल किया है कि मृतक संदीप त्यागी उसके पिता और माता को परेशान करते थे। 

वर्ष 2009, 2010, 2014 में घर में घुसकर आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी। उसने बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पहले शराब का सेवन किया और बाद में रात के समय बलकटी से संदीप की गर्दन काटकर हत्या कर दी। 

जिसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां को आप-बीती सुनाई। मां ने हत्या में प्रयुक्त बलकटी को धोकर गांव के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद मां इंदु त्यागी को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी को बरामद किया गया है।

एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मंसूरपुर थाने में हत्या की धाराओं और सबूत मिटाने की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी निकुंज और इंदु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Muzaffarnagar , Mother Son Arrested , Killing 50 Year Old Man , Uttar Pradesh , Mansurpur UP , Muzaffarnagar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD