Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुझे ‘पागल’ कहना चाहते हो तो बेशक कहिए क्योंकि मुझ पर लोगों की मोहब्बत का ‘पागलपन’ सवार है : मुख्यमंत्री भगवंत मान

सुखबीर बादल की हालत पर तरस आता जिसको ऐतिहासिक और भौगोलिक तौर पर पंजाब की बिल्कुल ही समझ नहीं

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से टिप्पणी का जवाब देते हुये कहा कि निःसंदेह उन पर पंजाब के विकास का पागलपन सवार है क्योंकि वह दिन-रात पंजाब निवासियों की सेवा में जुटे हुए हैं और अपने या परिवार के निजी फायदे की ख़ातिर काम नहीं करते।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य कसते हुये कहा कि सुखबीर बादल और उसके परिवार के दोगले किरदार और पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किये गुनाहों के बारे हर कोई भली-भाँति जानता है। भगवंत मान ने कहा, “ मुझे दूसरे राज्यों और विदेशों में से पढ़े हुए सुखबीर बादल की हालत पर तरस आता है जिसको ऐतिहासिक और भौगोलिक तौर पर राज्य संबंधी जरा सी भी समझ नहीं है। 

सुखबीर की तुच्छ बुद्धि का अंदाज़ा तो इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे राज्य की सेवा कर चुके मुख्यमंत्रियों के नाम तक भी नहीं पता।“ मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को चुनौती देते हुये कहा, “ आपके हिसाब से तो मैं पागल हूँ क्योंकि मैं लोगों को लूट का शिकार नहीं बनाता, मैं नशों के सौदागरों को संरक्षण नहीं देता, राज्य में लगने वाले उद्योगों में हिस्सा नहीं मांगता, माफिये को सिर नहीं उठाने देता और राज्य को रास्ते से उतारने वाले घृणित मंसूबों का हिस्सेदार नहीं बनता। 

मुझ पर तो पंजाब के नौजवानों को रोज़गार देने, लोगों को मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक खोलने और लोगों की भलाई करने का पागलपन सवार है।“ भगवंत मान ने कहा कि वह पिछले सत्ताधारियों की तरह ग़ैर-कानूनी ढंग से पैसा नहीं कमाते बल्कि उन पर समर्पित भावना के साथ राज्य की सेवा करने का जुनून सवार है।

मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को कहा, “आपको और आपके कुनबे के बाकी सदस्यों को तो आपके पिता के कारण कुर्सियां नसीब हुई हैं जबकि मैं लोगों के भरोसे और प्यार स्वरूप राज्य के सेवा निभा रहा हूं।“ भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर और उसकी जुंडली ने अपने संकुचित हित पालने के लिए राज्य को लूटा जिस कारण लोगों ने इनको सत्ता से उखेड़ कर फेंक दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब निवासियों की ख़ातिर अपना जीवन समर्पित किया है जबकि इन नेताओं ने सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने परिवारों की ख़ातिर काम किया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने राज्य के हित दांव पर लगा कर परिवारवाद को प्राथमिकता दी। 

भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब को फिर रंगला पंजाब बनाने के लिए संजीदगी से यत्न कर रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD