Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आपकी दुवाओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिदां हूं - गृह मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए कहा कि "आपकी दुवाओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिदां हूं। कभी उंचा उडऩे की ख्वाहिश नहीं की मैंने, काम अधूरा छोडक़र चला जाता, यह सोच के ही शर्मिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिदां हूं। 

आपकी दुआओं से ही मैं जिंदा हूं"। यह अभिव्यक्ति गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को जिला अम्बाला के ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में माथा टेककर गुरू साहिब महाराज का आशीर्वाद लेने के उपरांत उपस्थित संगत को अपने सम्बोधन में कही। 

पंजोखरा साहिब में प्रातः गृह मंत्री अनिल विज की चढ़दी कला एवं देह आरोग्यता के लिए श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया था जिसका आज भोग डाला गया।

मेरे खून का एक-एक कतरा और मेरी एक-एक सांस लोगों की सेवा लिए मैं लगा दूंगा - अनिल विज

श्री अनिल विज ने कहा कि उनकी चढ़दी कलां एवं देह आरोग्यता के लिए पिछले 48 घंटो से यहां पर जो पाठ रखा गया है और जिस श्रद्धा व भावना से आपने यह कार्य किया है उसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार सदा ऋणि रहेगा। 

उन्होने यह भी कहा कि मैं कहीं पर भी खड़ा हूं तो मै अपने लिए कुछ नहीं मांगता, आज भी मैं गुरू महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर एक ही प्रार्थना करता हूं कि लोगों की सेवा वास्ते आप लोगों का आशीर्वाद मुझे ऐसे ही मिलता रहे। आपकी कृपा बनी रहे, मेरे खून का एक-एक कतरा और मेरी एक-एक सांस लोगों की सेवा लिए मैं लगा दूंगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वह गंभीर रूप से बीमार हो गये थे, मेरी वापिस आने की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन लोगों की दुवाओं व लोगों की कृपा से मैं वापिस आया हूं। आपकी दुआओं से ही मैं आज जिंदा हूं।

गृहमंत्री ने कहा कि आपकी जो दुआएं हैं ये एक पावर स्टेशन हैं, यही हमें काम करने की ताकत देती हैं। इसी ताकत के बल पर मैं काम करता हूं, मुझे प्रेरणा मिलती है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा कर सकें।

’वो सर भी क्या सर है जो हर दर पे झुक जाए, वो दर भी क्या दर है जहां हर सर न झुक जाए’

श्री विज ने कहा ’वो सर भी क्या सर है जो हर दर पे झुक जाए, वो दर भी क्या दर है जहां हर सर न झुक जाए’। गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब एक ऐसा दर है जहां पर सबका सिर झुकता है और यहां से लोग झोलियां भर-भर कर ले जाते है, यहां पर गुरू महाराज की इतनी कृपा है कि गुंगे को भी गीता के श्लोकों का उच्चारण करवाया गया। 

इस दर पर आकर हमेशा शकून, शांति, ताकत, प्रेरणा, सदबुद्धि, ज्ञान, परोपकार करने की प्रेरणा मिलती है। आज यहां पर जो अखंड पाठ रखा है उसके लिए मैं दिल की गहराईयों आभार व्यक्त करता हूं। 

इस मौके पर हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ भारी संख्या में संगत व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD