Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नवाज शरीफ चौथी बार बनेंगे पीएम : शहबाज शरीफ

International Leader, Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan, Nawaz Sharif , Pakistan Muslim League , PML ,  Pakistan Democratic Movement , PDM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके भाई पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ स्वदेश लौटने के बाद चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमएल-एन सेंट्रल जनरल काउंसिल ने यहां एक बैठक में पार्टी के भीतर हुए चुनावों में अगले चार साल के लिए शहबाज को पार्टी अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना। 

अपने पुन: चुनाव के बाद, शहबाज ने कहा कि वह स्वदेश लौटने के बाद नवाज शरीफ को पीएमएल-एन का अध्यक्ष पद सौंप देंगे। शहबाज ने कहा कि नवाज शरीफ आधुनिक पाकिस्तान के निमार्ता हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ऊर्जा की कमी को दूर किया और सड़कों का जाल बिछाया, बुनियादी ढांचे का निर्माण किया और कृषि, उद्योग और अर्थव्यवस्था के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का विकास किया।

बैठक को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि वह अपने बड़े भाई की पाकिस्तान लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य कारणों से नवंबर 2019 से लंदन में स्व-निर्वासित हैं। प्रधान मंत्री ने कहा, चुनाव आयोग की तलवार लटकी हुई है, इसलिए यह बैठक आयोजित की गई है।

शहबाज को पीएमएल-एन की अध्यक्षता उनके पूर्ववर्ती नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने और पार्टी के किसी भी पद पर रहने से रोक दिए जाने के बाद दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पीएमएल-एन को युवा नेतृत्व की जरूरत है, और मरियम नवाज की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की।

शहबाज ने कहा, नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर आप देखेंगे कि राजनीति का नक्शा बदल जाएगा। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, अपने शासन की बात करें तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर याद दिलाया कि उनकी सरकार ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है, जब उन्हें गुलाब के फूल नहीं कांटे मिलते हैं।

उन्होंने कहा, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। गठबंधन सरकार ने मिलकर तय किया कि हम कठिन समय का सामना करेंगे। 

 

Tags: International Leader , Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan , Nawaz Sharif , Pakistan Muslim League , PML , Pakistan Democratic Movement , PDM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD