Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

शेल इंडिया ने शाहिद कपूर को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

शेल इंडिया ने बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शाहिद कपूर को भारत में अपने ल्यूब्रिकेंट्स बिजनेस का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शेल अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है और देशभर में सभी आयुवर्ग के लोगों के बीच शाहिद कपूर की लोकप्रियता एवं उनके उत्साह से कंपनी को इस सफर में सहायता मिलेगी।

ब्रांड ने आज मोटरसाइकिल ऑयल की शेल एडवांस रेंज के लिए अपना नया कैंपेन 'रुकना मुश्किल है' भी लॉन्च किया। इसे पैशन, दृढ़ता, आशा, लक्ष्य एवं शेल एडवांस इंजन ऑयल के साथ कभी न ठहरने वाले इंडियन राइडर्स और नए भारत के लिए बनाया गया है। 

इस कैंपेन को ऐसी राइडर कम्युनिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके लिए बाइक सिर्फ एक मशीन या मोबिलिटी डिवाइस नहीं है, बल्कि उनके ग्रोथ में साथ देने वाली पार्टनर भी है। नए ब्रांड एंबेसडर और कैंपेन की घोषणा के मौके पर शेल ल्यूब्रिकेंट्स इंडिया के ऑटोमोटिव सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर अमित घुगरे ने कहा, 'शेल में हम लगातार विकास की राह पर बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं। 

शाहिद के साथ इस गठजोड़ से बाइकर्स की हार्डवर्किंग स्पिरिट को सपोर्ट देने और उनके विकास में मददगार बनने के हमारे लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। इस लक्ष्य के लिए शाहिद एक स्वाभाविक चुनाव हैं, क्योंकि उन्हें बाइक से प्यार है और यही बात उन्हें लाखों भारतीयों का चहेता यूथ आइकॉन बना देती है। 

'रुकना मुश्किल है' के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शाहिद को पाकर हम उत्साहित हैं।' अपने उत्साह को साझा करते हुए मोटरसाइकिल के दीवाने एवं ब्रांड एंबेसडर शाहिद कपूर ने कहा, ''रुकना मुश्किल है' में दिखाया गया है कि कैसे शेल एडवांस एक ऐसा कैटलिस्ट बनकर सामने आया है, जो राइडर्स को सशक्त करता है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। 

शेल ल्यूब्रिकेंट्स इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए ब्रांड को भारतीय बाइकर्स के और करीब लाने तथा उनके कभी न रुकने वाले सफर का हिस्सा बनने को लेकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।' युवाओं में ब्रांड के आकर्षण को दर्शाने के लिए शेल ल्यूब्रिकेंट्स इंडिया ने एमटीवी हसल कंटेस्टेंट गौरव मनकोटी को भी जोड़ा है, जिन्हें उनके स्टेज नेम वॉइड से जाना जाता है। 

गौरव ने शाहिद कपूर के साथ बनाए गए टीवीसी का अपबीट ट्रैक तैयार किया है। मोटरसाइकिल ऑयल की शेल एडवांस रेंज को मोटरसाइकिल के विभिन्न प्रकार एवं राइडिंग स्टाइल के लिए तैयार किया गया है। 

इसमें शेल एडवांस फ्यूल सेव, शेल एडवांस अल्ट्रा, शेल एडवांस एएक्स7, शेल एडवांस एएक्स5 और शेल एडवांस एएक्स3 शामिल हैं। पोर्टफोलियो में मिनरल एवं सिंथेटिक 4टी, 2टी मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंजन ऑयल भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार की मोटरसाइकिल एवं राइडिंग स्टाइल के लिए रिकमेंड किया जाता है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD