Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, K Chandrashekar Rao, K. Chandrashekar Rao, Kalvakuntla Chandrashekhar Rao, Telangana Rashtra Samithi, TRS, Telangana, Hyderabad, KCR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य नेताओं तथा शीर्ष अधिकारियों ने बेगमपेट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के स्वागत में उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। राज्य के मंत्री महमूद अली, टी. श्रीनिवास यादव, सबिता इंद्र रेड्डी, सत्यवती राठौर और मल्ला रेड्डी, मुख्य सचिव शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार और अन्य उपस्थित थे। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन पहुंचीं।

वह शनिवार को वायु सेना अकादमी डंडीगल में 211वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का निरीक्षण करेंगी। कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) पूरे सैन्य वैभव के साथ आयोजित की जाएगी। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों के मांगलिक और चुनौतीपूर्ण कमीशन-पूर्व प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्न्ति करेगा। राष्ट्रपति सीजीपी की मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी होंगी। परेड के दौरान, राष्ट्रपति के कमीशन के पुरस्कार के प्रतीक स्वरूप फ्लाइट कैडेटों के कंधों पर रैंक लगाएंगी। 

राष्ट्रपति कैडेटों की छाती पर 'विंग्स' और 'ब्रेवेट्स' भी लगाएंगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें किस शाखा में नियुक्त किया जा रहा है। समारोह में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और मित्रवत विदेशी देशों के कैडेटों को 'विंग्स' और ब्रेवेट्स की प्रस्तुति भी शामिल है, जिन्हें वायु सेना द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। 

राष्ट्रपति मेधावी कैडेटों को उनके प्रदर्शन के सम्मान में 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' और राष्ट्रपति की पट्टिका भी प्रदान करेंगी। परेड के बाद पिलाटस पीसी-7 ट्रेनर एयरक्राफ्ट एरोबेटिक डिस्प्ले, पीसी-7 के फॉर्मेशन के साथ फ्लाई पास्ट, सुखोई-30 एयरोबेटिक शो और हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम 'सारंग' और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सिंक्रोनस एरोबेटिक डिस्प्ले किया जाएगा।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , K Chandrashekar Rao , K. Chandrashekar Rao , Kalvakuntla Chandrashekhar Rao , Telangana Rashtra Samithi , TRS , Telangana , Hyderabad , KCR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD