Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

पूर्व मुख्य सचिव राजन कश्यप की आत्मकथा ‘ बीऔंड द ट्रैपिंग आफ आफिस, ए सिविल सरवैंटस जरनी इन्न पंजाब’ रिलीज

सिविल और पुलिस आधिकारियों के बीच नज़दीकी तालमेल पर दिया ज़ोर

S.S. Sodhi, Chief Justice of Allahabad High Court, Gurbachan Jagat, Ex Governor Manipur, Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration, Rajan Kashyap, Chief Information Commissioner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व मुख्य सूचना कमिश्नर ( सी. आई. सी.) राजन कश्यप की आत्मकथा ‘ बीऔंड द ट्रैपिंग आफ आफिस, ए सिविल सरवैंटस जरनी इन्न पंजाब’ आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सैक्टर- 26 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस श्री एस. एस. सोढी और मनीपुर के पूर्व राज्यपाल श्री गुरबचन जगत की तरफ से रिलीज की गई।

यह आत्मकथा सूबे के विकास की कहानी और आधी सदी से अधिक समय दौरान पंजाब के बेमिसाल विकास को रूप देने वाली महत्वपूर्ण घटनाएँ और नेताओं का वर्णन करती है। लेखक श्री राजन कश्यप 1965 में आई. ए. एस. भर्ती हुए और 38 सालों के लम्बे और बेमिसाल कैरियर उपरांत 2003 में मुख्य सचिव के तौर पर सेवामुक्त हुए।

इस मौके पर संजीदा बातचीत दौरान, प्रोफ़ैसर बी. एन. गोस्वामी, जो 1950 के दशक में आई. ए. एस. भर्ती हुए और अकादमिक क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए जल्द ही सेवामुक्त हो गए, ने उस दौर में काम की नैतिकता बारे दिलचस्प किस्से सांझे किये। ब्रिगेडियर सुखजीत सिंह ने कपूरथला के पुराने राज्य  में शासन की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करते हुए कहा कि ऐसी सम्पूर्णता और कहीं देखने को नहीं मिलती। 

उन्होंने सख़्त मेहनत करने पर बल दिया। लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन, मंसूरी के पूर्व डायरैक्टर संजीव चोपड़ा ने बताया कि कैसे आज के सिविल अधिकारी और अधिक पेशेवर बन रहे हैं। 

उन्होंने भारत के पूर्व वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का हवाला देते कहा कि सिविल आधिकारियों को घटनाओं संबंधी ज़रूर लिखना चाहिए क्योंकि वह इतिहास में शामिल होती हैं। राजन कश्यप ने बताया कि कैसे चीजें अतीत के मुकाबले मौजूदा समय बदल गई हैं। 

सकारात्मक पहुँच के लिए पैरवी करते, उन्होंने सिविल आधिकारियों और पुलिस के मध्य नज़दीकी तालमेल की वकालत की, जिसका श्री एस. एस. सोढी और श्री गुरबचन जगत ने अनुमोदन किया। पूर्व शिक्षा सचिव ( भारत सरकार) विभा पुरी दास ने कहा कि प्रशासनिक कार्याे के संचालन में मानवीय धारणाओं को सर्वोच्च होना चाहिए।

मगसीपा के डायरैक्टर जनरल, श्री अनिरुध् तिवारी ने कहा कि बेहतर मानवीय स्रोत प्रबंधन, हमदर्दी, न्याय और निष्पक्षता के जीवन मूल्यों के इलावा हुनर आधारित प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके मंच का नेतृत्व पूर्व आई. ए. एस. अधिकारी श्री विवेक अतरे ने की।

 

Tags: S.S. Sodhi , Chief Justice of Allahabad High Court , Gurbachan Jagat , Ex Governor Manipur , Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration , Rajan Kashyap , Chief Information Commissioner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD