Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब सरकार द्वारा सडक़ दुर्घटनाएं और हादसों में मृत्यु दर घटाने के लिए वर्कशॉप

Punjab Admin, Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration, MGSIPA, Vikas Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा सडक़ हादसे और मृत्यु दर घटाने सहित नवीनतम प्रौद्यौगिकी की मदद से राज्य में ट्रैफिक़ नियमों में सुधार लाने के लिए ‘‘ट्रैफिक़ प्रबंधन और मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 के लागूकरण’’ विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप स्थानीय महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्था (मगसीपा) में करवाई जा रही है।

वर्कशॉप में पंजाब भर से पहुँचे ट्रैफिक़ पुलिस और अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए सचिव परिवहन श्री विकास गर्ग ने ट्रैफिक़ प्रबंधन में नई प्रौद्यौगिकी जैसे स्पीड कैमरे, इंटरसेप्टर और सी.सी.टी.वी. सिस्टम, बड़े शहरों में ट्रैफिक़ का प्रवाह निर्विघ्न चलना सुनिश्चित बनाने के लिए ट्रैफिक़ लाईटों की सिंकिंग की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासशील है और मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 की व्यवस्थाओं को लागू करना सुनिश्चित बना रही है। लीड एजेंसी ऑन रोड सेफ्टी पंजाब के डायरैक्टर जनरल श्री आर. वेंकट रत्नम ने अपने संबोधन के दौरान मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 की नई व्यवस्थाओं और इसके लागूकरण ख़ासकर फीस/जुर्माने और चालकों के व्यवहार और इनके प्रभावों संबंधी जानकारी दी। 

नवीनतम प्रौद्यौगिकी अपनाकर नियमों का लागूकरण सुनिश्चित बनाने के महत्व पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि सख़्त नियमों से स्पष्ट रूप से सडक़ हादसों में कमी आती है, क्योंकि इससे लोगों को डर बना रहता है कि ट्रैफिक़ कर्मचारियों की ग़ैर-मौजूदगी में भी तकनीक की मदद से नियमों के लागूकरण को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।  

वर्कशॉप के दौरान स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री विमल सेतिया ने सडक़ दुर्घटनाओं को घटाने के उपायों, ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) श्री ए.एस. राय ने राज्य में ट्रैफिक़ प्रबंधन की स्थिति और समस्याओं, ट्रैफिक़ सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा ने मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 में ख़ास तौर पर सडक़ सुरक्षा और इसके लागूकरण से सम्बन्धित संशोधनों संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी, जबकि सी.एस.सी.एल. चंडीगढ़ के प्रतिनिधि श्री आशीष शर्मा ने चंडीगढ़ में इंटेलीजैंट ट्रैफिक़ मैनेजमेंट और सी.सी.टी.वी. चलानिंग सिस्टम संबंधी जानकारी साझा की।  

ट्रैफिक़ पुलिस पंजाब से 110 जी.ओ. और एन.जी.ओ. (ए.एस.आई, एस.आई और डी.एस.पी. के रैंक के), परिवहन विभाग के सचिव आर.टी.ए. और मोटर वाहन इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) और इंजीनियरिंग विभाग/ऐजंसियों जैसे एन.एच.ए.आई, पी.डब्ल्यू.डी. (भवन और सडक़ें), स्थानीय निकाय आदि विभागों के अधिकारियों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया, जिनको मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 के संशोधनों और नवीनतम ट्रैफिक़ प्रबंधन तकनीकों के प्रयोग संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

Tags: Punjab Admin , Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration , MGSIPA , Vikas Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD