Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गुरबचन सिंह रंधावा ने भारतीय एथलेटिक्स की चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया

भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा ने नए एथलीटों को आगे आने के लिए आमंत्रित किया है

Gurbachan Singh Randhawa, Sportsperson, Resigns As Chairman Athletics Federation of India, AFI, Indian Athletic, Arjuna Awardee, Udana Baaz
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

भारत के महान एथलीट और देश के पहले अर्जुन अवार्डी गुरबचन सिंह रंधावा ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में 18 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। ओलंपियन रंधावा ने हाल ही में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को एक पत्र लिखकर स्वेच्छा से अपना पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी। 

85 वर्ष के रंधावा ने अपने कार्यकाल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह अपना 100 प्रतिशत समय नहीं दे सकते और युवा खिलाडिय़ों को जिम्मेदारी सौंपने का मौका आ गया है। भारतीय एथलेटिक्स ने गुरबचन सिंह रंधावा के कार्यकाल के दौरान कई मील पत्थर स्थापित किए, जिसमें भारत को नीरज चोपड़ा के रूप में देश का पहला ओलंपिक चैंपियन एथलीट भी शामिल है। 

अंजू बॉबी जॉर्ज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता। इसके अलावा एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स, सैफ गेम्स, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत के पहले अर्जुन अवार्डी एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा ने कहा कि एथलेटिक्स उनके खून में है और उन्हें खुशी है कि जो सपना मिल्खा सिंह, पीटी उषा जैसे एथलीटों ने पूरा नहीं किया, वह नीरज चोपड़ा ने पूरा किया। 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में डेकाथलॉन में स्वर्ण पदक और 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में 110मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे रंधावा को देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री भी मिल चुका है।

6 जून, 1939 को अमृतसर जिले के गांव नंगली (मेहता) में जन्म रंधावा सीआरपीएफ कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर में, उन्होंने एक एथलीट होने के अलावा, एक कोच, सरकारी पर्यवेक्षक, चयन समिति के अध्यक्ष, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के खेल सलाहकार के रूप में भी काम किया है। 

अपने कार्यकाल के दौरान सुरेश कलमाडी, डॉ. ललित भनोट और डॉ. एडेल जे सुमरिवाला को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए, उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. सुमरिवाला और अंजू बॉबी जॉर्ज के नेतृत्व में एथलेटिक्स फेडरेशन इस खेल को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

रंधावा के परिवार में उनके पिता मेजर टहिल सिंह रंधावा, पत्नी जसविंदर और बेटा रंजीत सिंह रंधावा एथलीट रह चुके हैं, जबकि भाई हरभजन सिंह रंधावा भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। लंबे समय से नई दिल्ली में रहने वाले ओलंपियन रंधावा की जीवनी 'उड़ना बाज़' को खेल लेखक नवदीप सिंह गिल ने लिखा था। 

पंजाब सरकार द्वारा रंधावा की जीवनी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 की शारीरिक शिक्षा पाठ्यपुस्तक में भी शामिल किया गया था।

 

Tags: Gurbachan Singh Randhawa , Sportsperson , Resigns As Chairman Athletics Federation of India , AFI , Indian Athletic , Arjuna Awardee , Udana Baaz

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD