Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरजोत सिंह बैंस द्वारा विधान सभा हलका आनन्दपुर साहिब में काटे गए स्मार्ट राशन कार्ड पुनः रिविऊ करने के हुक्म

अनुचित तरीके से बने स्मार्ट राशन कार्ड रद्द करने के हुक्म

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2023

Last updated on: Jun 14, 2023, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज ज़िला रूपनगर के ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि विधान सभा हलका आनन्दपुर साहिब के जिन व्यक्तियों के स्मार्ट राशन कार्ड काटे गए हैं उनको पुनः रिविऊ किया जाये जिससे कोई वास्तविक जरूरतमंद सरकारी स्कीमों के लाभ से वंचित न रह जाये।

स. बैंस ने बताया कि विधान सभा हलका आनन्दपुर साहिब के वास्तविक ज़रूरतमंदों के स्मार्ट राशन कार्ड काटे जाने का मामला उनके ध्यान में आया था जिस पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए ज़िला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर श्रीमती नवरीत कौर के साथ इस संबंधी मीटिंग की गई। 

मीटिंग के दौरान उन्होंने हिदायत की कि विधान सभा क्षेत्र श्री आनन्दपुर साहिब के अधीन आते क्षेत्र में जितने भी स्मार्ट राशन कार्ड काटे गए हैं उनको रिविऊ किया जाये और यदि किसी योग्य लाभार्थी का कार्ड गलती से कट गया है तो उसे फिर बहाल किया जाये और साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों की तरफ से गलत ढंग से स्मार्ट राशन कार्ड बनाऐ गए हैं उनके कार्ड रद्द किये जाएं जिससे सरकार की तरफ से लोक हित में शुरू की गई यह स्कीम का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को मिल सके।

उन्होंने हलका निवासियों को भी अपील की कि यदि उनके आस-पड़ोस का कोई अयोग्य व्यक्ति इस स्कीम का गलत लाभ ले रहा है तो उस संबंधी शिकायत ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग को करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के विवरण बिल्कुल गुप्त रखे जाएंगे। स. बैंस ने कहा कि जिन योग्य व्यक्तियों के कार्ड काटे गए हैं उनसे अपील की कि वे अपने कार्ड फिर बहाल करवाने के लिए आवेदन सम्बन्धित विभाग को जल्द से जल्द पेश करें।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD