Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘सरकार तुहाडे द्वार’ - सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप के दौरान कर्मबीर सिंह घुम्मण घुम्मण व कोमल मित्तल ने सुनी लोगों की शिकायतें

दसूहा के गांव तेली चक्क में कंडी के 40 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया गया निपटारा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा/होशियारपुर , 13 Jun 2023

Last updated on: Jun 13, 2023, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों को उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए गए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से उप मंडल दसूहा के गांव तेली चक्क में सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। 

इस दौरान विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर कंडी क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनी व ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, डी.एस.पी. बलबीर सिंह, तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लो, बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने इस मौके पर कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के आदेशों पर प्रदेश के अलग-अलग गांवों में इस तरह के शिकायत निवारण कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां आस-पास के गांवों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। इसी कड़ी में आज दसूहा विधान सभा क्षेत्र के गांव तेली चक्क में लगाए गए ।

इस कैंप में कंडी क्षेत्र के गांवों के लोगों की शिकायतें सुनने के लिए जिले के सभी विभाग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंप के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इस दौरान बताया कि आज के शिकायत निवारण कैंप में ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और जिन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा नहीं हुआ, उनको जल्द ही संबंधित विभाग की ओर से हल किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के कैंप लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का हल उनके घरों के नजदीक हो सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर कौंसिल, डेयरी विकास आदि विभागों के अधिकारियों ने मौके पर प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD