Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'सरकार तुहाडे द्वार' प्रोग्राम का उद्देश्य आम आदमी को सही मायने में अख्तियार देना : भगवंत मान

राज्य सरकार ने प्रशासन को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए शुरू किया एक महत्वपूर्ण प्रोग्राम

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 10 Jun 2023

Last updated on: Jun 10, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रमुख प्रोग्राम 'सरकार तुहाडे द्वार' का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने को यकीनी बना कर आम आदमी को सशक्त बनाना है।शनिवार को यहां 'सरकार तुहाडे द्वार' कार्यक्रम के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम ने राज्य में पहली बार नौकरशाही को सीधे तौर पर लोगों के प्रति जवाबदेह बनाकर पूरी शासन प्रणाली में क्रांति ला दी है, जिससे लोगों को अधिक अख्तियार  मिले है। 

उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम जहां शासन को लोगों के घर तक पहुंचाएगा और वही प्रशासन में संपूर्ण क्रांति लाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यह कदम मानव संसाधन के अधिक से अधिक उपयोग के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी प्रोग्रामो को समय पर लागू करने को सुनिश्चित बना कर एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस जन-हितैषी कदम से लोगों को बहुत लाभ होगा क्योंकि उन्हें सरकारी दफ्तरों में सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए उन्होंने पहले ही एक व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले शासक अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी अपने आलीशान महलों से बाहर नहीं निकले पर वह  शांति, प्रगति और समृद्धि के नए युग की शुरूआत करने के लिए राज्य के कोने-कोने में घूम रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और समृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए यह रफ्तरा आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है और यह नेक काम लोगों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश भर में 'सरकार तुहाडे द्वार'  प्रोग्राम का कोई अन्य उदाहरण नहीं है क्योंकि कोई भी राज्य सरकार लोगों के घरों में जाने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए इतना समय देने की जहमत नहीं उठाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के तत्काल समाधान के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रदर्शन को परखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए उनके रोजाना कार्य आसान बनाकर उनके लिए बढिया प्रशासन सुनिश्चित करना समय की मांग है और इससे जमीनी हकीकत जानने और कार्यालयों के कामकाज में सुधार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन दौरान पनपे माफिया की रीड की हड्डी तोड़ने के लिए हमारी सरकार ने बड़ी पहलकदमिया की है। राज्य सरकार ऐतिहासिक पहल कर आम लोगों की सुविधा के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हर बिल पर लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' स्थापित किए जा रहे है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आम आदमी क्लीनिक की स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर 29000 से अधिक सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि वे एक आम परिवार से संबंध रखते है और पूरी तरह से जमीन से जुड़े हुए है, इसलिए समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं से वे अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और राज्य सरकार उनकी हर मुश्किल के हल के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की प्रगति और यहां के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD