चौधरी अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा आज 101वें दिन रानियां विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।" /> हर वर्ग इस भाजपा गठबंधन सरकार से हताश और निराश है : अभय सिंह चौटाला
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर वर्ग इस भाजपा गठबंधन सरकार से हताश और निराश है : अभय सिंह चौटाला

इनेलो की ओर से आने वाले विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी टिकट युवाओं को दी जाएगी

हर वर्ग इस भाजपा गठबंधन सरकार से हताश और निराश है : अभय सिंह चौटाला
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सिरसा , 11 Jun 2023

Last updated on: Jun 11, 2023, 00:00 IST

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा आज 101वें दिन रानियां विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। 42 डिग्री तापमान भी इस यात्रा में हर रोज हजारों की भीड़ उमड़ रही है। अपने दर्द की परवाह किए बगैर अभय चौटाला लोगों का दर्द बांटने के लिए उनके बीच जा रहे हैं और उनकी समस्याओं को गौर से जान रहे हैं। 

यात्रा के 101वें दिन रविवार को ऐलनाबाद शहर के अलावा हलके के ढाणी बच्चन सिंह, ढाणी मौजू, तलवाडा व दया सिंह थेहड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से आने वाले विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी टिकट युवाओं को दी जाएगी। युवा विधानसभा में पहुंचेंगे और इस प्रदेश के हित में नीतियां बनाएंगे।

इनेलो नेता ने कहा कि आज हरियाणा में 1987 जैसी लहर चल रही है। प्रदेश की जनता इस बार भी 87 की तरह अपना भारी समर्थन इनेलो को देगी। फिर से वही सुशासन का दौर आएगा और प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ेगा। इनेलो नेता ने कहा कि आज परिवार पहचान पत्र की आड़ में लाखों परिवारों के पीले राशन कार्ड काट दिए गए। बजुर्गों की पैंशन भी काट दी गई। 

अब सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि जिन परिवारों के बैंक में खाते हैं, आधार कार्ड से लिंक करवाए। ऐसा न करने पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। आधार कार्ड लिंक करवाने के नाम पर 1100 रुपए फीस ली जा रही है। एक गरीब आदमी कैसे इतनी रकम भरेगा? इस बात का कोई जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसान को कमजोर करने के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं। इनेलो नेता का कहना है कि उनकी यात्रा को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए उन्होंने 1000 गांवों में जाते हुए करीब 2100 किलोमीटर पैदल चलकर आपके बीच पहुंचा हूं। प्रत्येक गांव में हर वर्ग इस भाजपा गठबंधन सरकार से हताश और परेशान है। 

उन्होंने कहा कि अब तक लाखों लोग उनकी यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। अब हरियाणा में बदलाव आना निश्चित है। प्रदेश में बदलाव आएगा तो सभी वर्गों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को उनकी यह यात्रा कुरुक्षेत्र में पहुंचेगी और 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर कुरुक्षेत्र में एक ऐतिहासिक रैली की जाएगी। इस सम्मान दिवस समारोह में विपक्ष के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

अभय चौटाला ने सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को हर वर्ग ने अपनी यात्रा मानते हुए बदलाव का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो का एकमात्र ध्येय सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानते हुए प्रदेश को नई दिशा देना और जननायक चौधरी देवी लाल के सपनों को साकार रूप देना है। 

उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार सबसे बड़ी जनविरोधी पार्टी है। भाजपा सरकार देश और प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा से हरियाणा में तो बदलाव का माहौल बना ही है, साथ ही इनेलो के कार्यकर्ताओं में भी जोश पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के इसी समर्थन और सम्मान को देखते हुए वे बड़े दावे के साथ ये बात कह सकते हैं कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा गठबंधन सरकार ने झूठ और फरेब की राजनीति करके पूरे प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया है मगर अब लोग इस गठबंधन सरकार से बदला लेने का मन बना चुके हैं, जिससे साफ जाहिर है कि आने वाले चुनावों में न केवल भाजपा-जजपा का सफाया हो जाएगा बल्कि प्रदेश के हित के लिए लोग इनेलो की ही सरकार बनाएंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार का दोगला चेहरा लोगों के सामने आ गया है। सरकार ने गरीबों के राशनकार्ड काट दिए। बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में रोड़े अटका दिए हैं। प्रदेश की इस गठबंधन सरकार ने विकास की बजाए लोगों से फरेब किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब इनेलो के शासनकाल की याद आने लगी है और लोग अब प्रदेश में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। 

इनेलो के शासनकाल में सरकार जनता के द्वार पर होती थी और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला मौके पर ही जनता की समस्याओं का निपटारा करते थे। अब तो देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा में शुरूआत हुई इस बदलाव की आंधी से निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव आएगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD