Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद

नाजायज शराब का धंधा करने वालों के खि़लाफ़ होगी सख़्त कार्रवाई : चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, Excise Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

पंजाब के आबकारी विभाग की तरफ से पिछले दो दिनों के दौरान ज़िला होशियारपुर के दसूहा इलाके में नाजायज शराब के विरुद्ध शुरु की गई व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब, 1 किश्ती, 4 लोहे के ड्रम, 25-25 लीटर के 8 प्लास्टिक केन और 4 पतीले बरामद किये गए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर मुख्यालय से आबकारी विभाग की टीमें, होशियारपुर रेंज के आबकारी अधिकारी और आबकारी पुलिस मुलाजिमों को दसूहा, ज़िला होशियारपुर में ब्यास दरिया के किनारे स्थित इलाके में नाजायज शराब की तलाशी के लिए तैनात किया गया था। 

उन्होंने कहा कि इस तलाशी मुहिम के दौरान डॉग सकुऐड, जो ख़ास तौर पर लाहन का पता लगाने के लिए ट्रेनिंग प्राप्त हैं, का भी इस्तेमाल किया गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह तलाशी मुहिम वित्त कमिश्नर कराधान श्री विकास प्रताप और आबकारी कमिश्नर श्री वरुण रूज़म की सीधी निगरानी अधीन चलाया गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि इस तलाशी मुहिम के दौरान दसूहा के टेरक्याना, कथाना, बडाईआं, धनोआ, सैदपुर और भीखोवाल गाँवों के पूरे क्षेत्र का मुकम्मल नक्शा तैयार करके करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र की पैदल और किश्तियों के प्रयोग से तलाशी की गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान पता लगा कि शराब तस्करों की तरफ से गहरे गड्ढे खोद कर लाहन की ग़ैर-कानूनी निकासी करने के लिए ऐसा छिपा ढंग अपनाया जा रहा था जिसका पता लगाना आसान नहीं था। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान डॉग सकुऐड के तीन कुत्तों जिनमें एक लेब्राडोर और दो बैलजियन मैलीनोइस थे, ने इन भट्टियों को सूँघ कर ढूँढने के दौरान असाधारण ट्रेनिंग के हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की तरफ से नाजायज शराब को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर क्षेत्रीय स्तर पर तलाशी मुहिम चलाई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि विभाग ने आबकारी से सम्बन्धित अपराधों सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9875961126 भी शुरू किया है। उन्होंने फटकार लगायी की कि नाजायज शराब का कारोबार करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , Excise Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD