Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव अज्जोवाल में 30 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी गांवों में एक-एक कर थापर माडल के माध्यम से छप्पड़ों का नवीनीकरण किया जाएगा ताकि छप्पड़ों के गंदे पानी को साफ कर अन्य प्रयोग में लाया जा सके। वे गांव अज्जोवाल में करीब 30 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव के छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य की भी शुरुआत करवाई। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छप्पड़ के नवीनीकरण के अलावा गांव के विकास कार्य में 1.36 लाख रुपए पीने वाले पानी, 1.36 लाख रुपए गंदे पानी की निकासी, 4.08 लाख रुपए गलियों-नालियों व 2 लाख रुपए लाइटों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अज्जोवाल गांव की हर जरुरत को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और गांव के विकास में ग्रांट की किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

इस मौके पर बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एक्सियन सिमरनजीत सिंह, सरपंच सतिंदर सिंह, बहादुर सिंह सुनेत, नीतू कुमारी, सुमन बहल, कमलजीत बहल, रणवीर कुमार बिट्टू, बलविंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD