Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा

चीमा द्वारा विभागीय अधिकारियों को ऐसी ग़ैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टालरैंस की पालना करने के निर्देश

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mr. Varun Roojam, Excise Commissioner Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2023

Last updated on: Jun 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब के आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी कमिश्नर पंजाब श्री वरुण रूज़म ने आज आबकारी विभाग के सभी सीनियर अधिकारियों के साथ वाहनों और मैरिज पैलेसों की चैकिंग के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले आबकारी परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसने के लिए मीटिंग की।

इस वीडियो कान्फ़्रेंस (वी.सी.) मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने कुछ आबकारी शराब ठेकेदारों के द्वारा चैकिंग के इस ग़ैर-कानूनी अभ्यास को ख़त्म करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे यत्नों का जायज़ा लिया। वित्त कमिश्नर टैक्सेशन श्री विकास प्रताप की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार आबकारी विभाग को इन तत्वों पर इस तरह नकेल कसने के लिए कहा गया है जिससे इन कुछ शरारती तत्वों के हाथों आम जनता को हो रही परेशानी को पूरी तरह ख़त्म किया जा सके।

इस वीडियो कान्फ़्रेंस (वी. सी.) मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने कुछ आबकारी परचून लायसेंसधारकों की तरफ से चैकिंग की इस ग़ैर-कानूनी प्रथा को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए वित्त कमिश्नर कराधान श्री विकास प्रताप की तरफ से जारी हिदायतों की पालना के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों की तरफ से किये जा रहे यत्नों का जायज़ा लिया जिससे ऐसे तत्वों के हाथों आम लोगों को हो रही परेशानी को पूरी तरह ख़त्म किया जा सके।

इस मीटिंग के दौरान आबकारी कमिश्नर ने अधिकारियों को सख़्त हिदायतें जारी की कि कुछ लायसेंसधारकों के ऐसे ग़ैर-कानूनी, भद्दे और हमलावर व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने विशेष तौर पर आदेश दिए कि किसी भी हालत में आबकारी लायसेंसधारकों को आबकारी अमले की ग़ैर-हाज़िरी में चैकिंग करके कानून को अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। 

उन्होंने ज़ोर देते हुये कहा कि सम्बन्धित आबकारी अधिकारियों या आबकारी इंस्पेक्टरों का फर्ज बनता है कि जहाँ भी ज़रूरत हो वाहनों और मैरिज पैलेसों की चैकिंग की जाये और इस मंतव्य के लिए उन्होंने आबकारी इंस्पेक्टरों को ज़िला स्तरीय रोस्टर की पालना करने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि आबकारी लायसेंसधारकों की तरफ से किसी भी निजी वाहन पर आबकारी सम्बन्धी कोई स्टिक्कर या बैनर नहीं लगाया जायेगा और यदि कोई ऐसा वाहन सड़क पर पाया जाता है तो उसे तुरंत ज़ब्त कर लिया जायेगा। 

उन्होंने अधिकारियों को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षित, सेहतमंद और सद्भावना वाला सामाजिक माहौल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसलिए किसी भी आबकारी लायसेंसधारक की ऐसी सामाजिक तौर पर अस्वीकार्य और ग़ैर- कानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में किसी भी व्यक्ति की तरफ से की गई कोताही को गंभीरता से देखा जायेगा और उसके विरुद्ध कानून अनुसार सख़्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mr. Varun Roojam , Excise Commissioner Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD