Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने पौधे लगा कर मुहिम की शुरुआत की, ‘‘हरा-पंजाब और रंगला पंजाब’’ मोबाइल एप की जारी

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Isha Kalia, World Environment Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2023

Last updated on: Jun 05, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और हरा- भरा पर्यावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने इस वर्ष राज्य भर में करीब 2.25 लाख देसी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

इस मुहिम की शुरुआत जहां आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभाग के मंत्री स. बलकार सिंह ने म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में पौधे लगा कर की, वहीं “ हरा-पंजाब, रंगला-पंजाब“ मोबाइल एप और शहरी हरियाली और पौधे लगाने के दिशा-निर्देश भी जारी किये गए।

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने पंजाब के शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाने के लिए राज्य की सभी शहरी स्थानीय इकाईयों में करीब 2.25 लाख देसी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से शहर में हरियाली और वृक्ष लगाने की तैयार की रणनीति राज्य निवासियों को सक्रियता से हिस्सा लेने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के बाद उसकी संभाल बहुत ज़रूरी है। इसलिए “हरा-पंजाब, रंगला-पंजाब“ मोबाइल एप के द्वारा राज्य भर में लगाऐ पौधों की संख्या और प्रगति का आनलाइन रिकार्ड रखा जायेगा।शहरों को और ज्यादा टिकाऊ, जलवायु अनुकूल शहरीकरण और विकास अनुकूल पहुँच के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुये स. बलकार सिंह ने कहा कि यह मोबाइल एप्लीकेशन लगाऐ गए पौधों की वास्तविक स्थिति और प्रगति की निगरानी की सुविधा देगी और नागरिकों को इस पहलकदमी में सक्रियता से हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करेगी।

उन्होंने बताया कि विभाग के अलग-अलग विंगों के तालमेल से इस मुहिम को सम्पूर्ण किया जायेगा। विभाग ने शहरी स्थानीय इकाईयों के लिए हरियाली कार्य सम्बन्धी ज़रुरी दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं।इस मौके पर विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा और पी. एम. आई. डी. सी के सी.ई.ओ श्रीमती ईशा कालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Isha Kalia , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD