Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर पहुंची

इनेलो परिवर्तन पदयात्रा से बना प्रदेश में बदलाव का माहौल, बनेगी इनेलो की सरकार: चौ. ओमप्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 05 Jun 2023

Last updated on: Jun 05, 2023, 00:00 IST

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा न केवल नया इतिहास रचेगी बल्कि इसके जरिए बन रहे बदलाव के माहौल को देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी। वे सोमवार को अपनी पदयात्रा के तहत आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विशेष बात ये थी कि जब चौ. ओमप्रकाश चौटाला सैकड़ों लोगों के साथ इन गांवों में पहुंचे तो लोगों ने गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगलगीत गा कर चौ. ओमप्रकाश चौटाला का अभिनंदन किया तो युवाओं ने समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इन सभी के प्रति चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने आभार जताते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश बर्बादी की कगार पर है। हर सरकारी सुविधाओं का बाजारीकरण करते हुए बड़े-बड़े पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। 

ये देश अब पूंजीपतियों के हाथों की जागीर बनने की दिशा में है जबकि आम आदमी के हक अधिकार को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने भी प्रदेश को लूटने का काम किया है। 

लोगों को धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं मगर ये सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लगभग 25000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। जूनियर बेसिक टीचर से लेकर स्कूल मुखिया के पद खाली होने के चलते स्कूलों में पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। 

चिंता की बात यह है कि सरकार की ओर से अनुबंध के आधार पर अतिथि अध्यापकों के सहारे स्कूली शिक्षा को उज्जवल बनाने के दावे किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक होगी। आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 

युवाओं को उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें नौकरी और रोजगार देगी, लेकिन भाजपा और जजपा दोनों ही पार्टियों ने युवाओं के साथ धोखा किया। अबकी बार इनेलो चुनावों में जहां 50 फीसदी टिकटें युवाओं को देगी वहीं हर घर से एक योग्य युवा को नौकरी देंगे। 

प्रत्येक युवा को जब तक नौकरी नहीं मिलती 21 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। महिलाओं को एक गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा वहीं 1100 रूपए प्रति माह रसोई खर्च दिया जाएगा। कर्मचारियों के लिए ओपीएस स्कीम को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक साजिश और सोची-समझी चाल के तहत सरकार ने प्रदेश में 2 साल तक पंचायत के चुनाव नहीं करवाए। विकास का पैसा कागजों में खर्च करके खुद हड़प लिया। अब चुनाव होने के बाद सरकार में शामिल लोग सरपंचों-पंचों व चुने हुए प्रतिनिधियों को बेइमान व चोर कह रहे हैं। 

यह सब गलत है और इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री और सत्ता में बैठे लोग इनसे भी बड़े बेइमान व चोर हैं।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD